फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   rpn singh addressing people in balkudiya

किसान विरोधी है भाजपा की नीतियां : आरपीएन

Sun, 24 Jan 2021 11:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
rpn singh addressing people in balkudiya
बलकुड़िया में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते आरपीएन सिंह।संवाद न्यूज एजेंसी। - फोटो : KUSHINAGAR
किसान विरोधी है भाजपा की नीतियां : आरपीएन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जटहां बाजार। क्षेत्र के बलुकड़िया गांव में रविवार को कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने की अपील की गई।

पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के चलते पुन: जमीदारी प्रथा आने वाली है। किसान आंदोलित हैं लेकिन सरकार जनता को भ्रम में डालने पर लगी है। भाजपा सरकार को बदलने के लिए कार्यकर्ता मोहल्ले-मोहल्ले जाकर कांग्रेस के विचारों को बताएं। उन्होंने कांग्रेस शासन में किसानों के 70 हजार करोड़ रुपये ऋण माफ करने समेत अन्य कार्यों के बारे में जानकारी देकर कार्यकर्ताओं को पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया। बैठक को सचिन नायक, जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह सहित कई लोगों ने संबोधित किया। बैठक का संचालन व्यास ओझा ने किया। इस दौरान मनीष जायसवाल, बृजभूषण गुप्ता, कौशल त्रिपाठी, अमित मिश्र, आदित्य तिवारी, पंचानंद मिश्र, नंदलाल चौहान, मदन गोपाल शुक्ल, ऋषिकेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed