{"_id":"61ababfa1d4e4a0870358585","slug":"rpi-make-government-with-bjp-kushinagar-news-gkp4187029136","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के साथ मिलकर आरपीआई बनाएगी प्रदेश में सरकार : रामदास अठावले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के साथ मिलकर आरपीआई बनाएगी प्रदेश में सरकार : रामदास अठावले
विज्ञापन

- मालती पांडेय बालिका इंटर कॉलेज में रामदास अठावले की जनसभा
- रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री हैं रामदास
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में आरपीआई विकास और समानता का संदेश लेकर आई है। देश के सभी जाति-धर्म, दलितों, अगड़ों, पिछड़ों, मुस्लिमों को जोड़ने का कार्य आरपीआई कर रही है। बाबा साहेब का मिशन भी यही था। इनके इस मिशन को देश में मोदी व प्रदेश में योगी आगे बढ़ा रहे हैं। यही कारण है कि भाजपा से आरपीआई ने गठबंधन किया है। बसपा व सपा ने सबको गुमराह कर शासन किया। कांग्रेस ने भी यही किया। आरपीआई भाजपा के साथ मिलकर प्रदेश में सरकार बनाएगी और विपक्षी पार्टियों का सूपड़ा साफ करेगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष शनिवार की शाम बहुजन कल्याण यात्रा के तहत कुशीनगर के मालती पांडेय बालिका इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कुशीनगर की खड्डा विधानसभा सीट पर आरपीआई के टिकट की बात बताते हुए प्रदेश में कुल 12 सीटों पर भाजपा से समझौता के लिए वार्ता होने की बात कही। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का मिशन ही आरपीआई का मिशन है। उनकी पार्टी देश में बाबा साहेब के सपनों को साकार करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने धोखा दिया था। मोदी ने मौका दिया है। मोदी बाबा साहेब के संविधान को नमन कर शासन चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश से गुंडाराज को खत्म करने वाला व्यक्ति योगी है। सबको साथ लेकर चलने का माद्दा और सबका साथ, सबका विश्वास और सबका साथ के नारे के साथ योगी चल रहे हैं। अठावले ने कहा कि उनका दल सपा, बसपा और कांग्रेस का चक्रव्यूह तोड़ेगा। सामाजिक मुद्दों से अपने को जोड़ेगा। बुद्ध ने इस धरती से शांति का संदेश दिया। आरपीआई इस धरती से समानता, विकास व समरसता का संदेश देने आई है। उन्होंने कहा कि किसान बिल वापस लेना आसान नहीं था। किसान बिल किसानों के लिए खराब नहीं था। गुंडों के लिए यह कानून काला था। किसान को फसल पर आमदनी मिलनी चाहिए। मोदी ने सवर्ण समाज के गरीब लोगों को 10 प्रतिशत आरक्षण देकर अच्छा कार्य किया।
आरपीआई के प्रदेश अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र में सरकारें बदलती रहती हैं, लेकिन सरकार वही सही रहती है, जो जनता के लिए कार्य करे। सभी मिलकर प्रदेश को सपा, बसपा, कांग्रेस के शोषण से मुक्त करेंगे। स्वागत भाषण में पूर्व प्रमुख व प्रदेश महासचिव अशोक कुमार पांडेय ने कहा कि कुशीनगर हमारी कर्मभूमि है। यहां पर आकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो मार्गदर्शन दिया है, उसे लेकर आगे बढूंगा। खड्डा की जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि अगर सेवा करने का मौका दिया तो उम्मीद पर खरा उतरुंगा।संचालन मनंजय तिवारी ने किया। अंत में जनसभा में मौजूद लोगों व आगंतुकों के प्रति दयाशंकर पांडेय ने आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर अभय प्रताप नारायण सिंह, मनोज कुमार पांडेय, भंते नंदरतन, भंते अशोक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
00000
भगवान बुद्ध को चढ़ाया चीवर
आरपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले सबसे पहले बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली पहुंचे। यहां मुख्य मंदिर में पहुंचकर विधिवत पूजा पाठ किया व चीवर चढ़ाया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के पूर्व अध्यक्ष भंते नंदरतन ने पालि भाषा में पाठ पढ़कर विश्व शांति व कल्याण की कामना की। इस अवसर पर मंत्री ने बुद्घ की लेटी प्रतिमा व मंदिर परिसर में उत्खनित अवशेषों के बारे में जानकारी हासिल की। कहा कि कुशीनगर बौद्ध तीर्थ स्थली पहुंचकर बहुत खुश हूं। भगवान बुद्ध की इतनी विशाल प्रतिमा का दर्शन हो रहा है।
दलितों और शोषितों के उत्थान का कार्य करती है आरपीआई : अठावले
- 26 सितंबर को सहारनपुर से बहुजन कल्याण यात्रा का हुआ था शुभारंभ
- 18 दिसंबर को लखनऊ में यात्रा का विशाल जनसभा के साथ होगा समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की पार्टी है। यह दलितों, शोषितों के उत्थान के लिए कार्य करती है। इसलिए आरपीआई के साथ दलित का जनाधार जुड़ रहा है। इसका उदाहरण महाराष्ट्र में देखने को मिल सकता है।
ये बातें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री और आरपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले ने कही। वह शनिवार को बहुजन कल्याण यात्रा की जनसभा को संबोधित करने के बाद पार्टी के प्रदेश महासचिव अशोक कुमार पांडेय के आवास पर पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि लखनऊ विधानसभा पर 2022 के चुनाव में झंडा फहराना है।
उन्होंने कहा कि बसपा प्रमुख मायावती भाजपा के समर्थन से प्रदेश की मुख्यमंत्री बनी थीं, लेकिन उन्होंने तय समझौते के मुताबिक आगे सहयोग नहीं किया। इसके चलते प्रदेश से उनका दलित जनाधार खत्म होने से फिर सत्ता में नहीं आ सकीं। मोदी व योगी आंबेडकर के विचारों पर काम करते हैं। जनता के हित के लिए पार्टी काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरे अच्छे मित्र हैं। उनसे गहरे संबंध हैं। मंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि गठबंधन से फायदा होगा। कृषि कानून वापस लेने के सवाल पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की भावनाओं का सम्मान करते हुए वापस लिया है। इस पर आंदोलित किसानों को वापस घर लौट जाना चाहिए। इस मुद्दे को लेकर राजनीति हो रही है। इस पर विराम लगने की जरूरत है। मंत्री ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रदेश में सरकार बनाने के दावे को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उनके दिन अब चले गए हैं। वह प्रदेश में कहीं नहीं हैं। उनके खोखले दावे से कार्यकर्ताओं को चिंतित होने की जरूरत नहीं है।
प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत व गठबंधन पर राय मशविरा लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर बातचीत कर चुका हूं। कहा कि तय गठबंधन के साथ अगर सीटें मिलीं, तो खड्डा विधानसभा क्षेत्र से अशोक कुमार पांडेय आरपीआई के उम्मीदवार होंगे।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पवन भाई गुप्ता, राजनरायन, दयाशंकर पांडेय, अभय प्रताप नारायण सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे।