{"_id":"67351ce94097d8822f0a3374","slug":"route-diversion-will-remain-on-bansi-padrauna-road-from-today-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-126358-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बांसी-पडरौना मार्ग पर आज से रहेगा रूट डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बांसी-पडरौना मार्ग पर आज से रहेगा रूट डायवर्जन
Thu, 14 Nov 2024 03:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 14 Nov 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। कार्तिक पूर्णिमा पर बांसी मेले को लेकर बांसी-पडरौना मार्ग पर बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे से शनिवार शाम चार बजे तक रूट डायवर्ट रहेगा। श्रद्धालुओं की सुगमता के लिए जगह-जगह यातायात पुलिस और होमगार्ड की तैनाती की जाएगी।
टीआई सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए यूपी-बिहार सीमा स्थित बांसी नदी घाट तक लोगों का आवागमन सुगम हो सके, इसके लिए पडरौना-बांसी मार्ग पर रूट डायवर्जन लागू किया गया है। इस मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे से शनिवार शाम छह बजे तक रूट डायवर्ट रहेगा। इस दौरान पडरौना से बिहार जाने वाले सभी व्यावसायिक वाहन अंबे चौक, खिरकिया, पचफेड़ा होते मधुबनी की तरफ जाएंगे।
इसी तरह बिहार की तरफ से पडरौना की तरफ आने वाले भारी वाहन गोड़रिया, सेमरा चौराहा से सिंधुआ स्थान होते हुए पडरौना के कठकुइयां मोड़ से अपने गंतव्य की तरफ जाएंगे। उन्होंने बताया कि मेला के दौरान बांसी मेला स्थान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन सोहरौना गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय तक ही जाएंगे। इसी गांव के पास सड़क के पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इस रूट डायवर्जन का कड़ाई से पालन किया जाएगा। इसके अलावा लोगों के आवागमन में सहूलियत के लिए जगह-जगह यातायात पुलिस के साथ होमगार्ड और पीआरडी के जवानों की तैनात की गई है।ह