फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Roadways monthly passes will now be issued from the Padrauna bus station itself.

Kushinagar News: अब पडरौना बस स्टेशन से ही बनेगा रोडवेज का मासिक पास

Thu, 08 Oct 2026 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Roadways monthly passes will now be issued from the Padrauna bus station itself.
नियमित यात्रियों को मिली राहत, एमएसटी बनवाने के लिए अब छावनी स्थित डिपो कार्यशाला जाने की जरूरत नहीं
विज्ञापन

पडरौना। रोडवेज बसों से नियमित यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। अब यात्रियों को मासिक पास (एमएसटी) बनवाने के लिए शहर के छावनी स्थित रोडवेज डिपो की कार्यशाला तक दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। पडरौना बस स्टेशन से ही मासिक पास बनवाने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
अब तक यात्रियों को मासिक पास बनवाने के लिए पडरौना बस स्टेशन से अलग छावनी स्थित डिपो कार्यशाला जाना पड़ता था। दूरी और समय की वजह से कई यात्रियों को परेशानी होती थी। खासकर रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों को पास बनवाने के लिए अलग से समय निकालना पड़ता था। रोडवेज की ओर से पडरौना बस स्टेशन पर ही एमएसटी बनाने की व्यवस्था किए जाने से यात्रियों को एक ही स्थान पर सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

पडरौना डिपो के एआरएम जयप्रकाश प्रधान ने बताया कि नियमित यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए मासिक पास काफी उपयोगी है। पास के जरिए यात्री निर्धारित मार्ग पर नियमित रूप से बस सेवा का इस्तेमाल कर सकते हैं। बस स्टेशन से एमएसटी की सुविधा शुरू होने के बाद यात्रियों की परेशानी कम होने की उम्मीद है। मासिक पास बनवाने के लिए अब यात्रियों को छावनी स्थित डिपो कार्यशाला का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed