{"_id":"6ac95288be6878d7ac06c568","slug":"roadways-bus-service-launched-from-mathiya-bhokariya-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-169815-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मठिया भोकरिया से रोडवेज बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मठिया भोकरिया से रोडवेज बस सेवा शुरू
विज्ञापन
सीताराम चौराहा। क्षेत्र के मठिया भोकरिया गांव से गोरखपुर तक रोडवेज बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। बस सेवा सुबह 6:0 बजे मठिया भोकरिया बाजार से गोरखपुर के लिए रवाना होगी और शाम चार बजे गोरखपुर से वापस मठिया भोकरिया के चलेगी। बस सेवा का लाभ राजापाकड़ के गोपलापट्टी चौराहा, बंगरापुल, गुरवलिया, तुर्कपट्टी सहित मार्ग में पड़ने वाले स्थानों के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
रोडवेज बस संचालन के लिए विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने शासन को प्रस्ताव भेजकर मांग की थी। बस सेवा शुरू होने से मठिया भोकरिया, दुमही, मंझरिया, धर्मपुर पर्वत, गुरवलिया व तमकुही विकास खंड के राजापाकड़, बरवाराजापाकड़, खुदरा अहिरौली, सपही टड़वा, सेमरा हर्दोपट्टी के लोगों को डग्गामार वाहनों से निजात मिलेगी।
बस सेवा की शुरूआत भाजपा मंडल महामंत्री दिलीप राय, केदार सिंह, जयप्रकाश पांडेय, हरिगोविंद मिश्र, ध्रुप यादव, गोरख कुशवाहा, प्रभुनाथ कुशवाहा, नथुनी ठाकुर व पौहारी गोंड ने परिचालक रामनिवास प्रसाद व चालक गोविंद शर्मा का स्वागत कर बस को रवाना किया। विधायक ने कहा कि परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता में शामिल है। इस बस सेवा के शुरू होने से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।