फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Road jams at Khirkiya Bazar and Nebula Raiganj

खिरकिया बाजार और नेबुआ रायगंज में सड़क जाम

Wed, 17 May 2017 12:04 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Wed, 17 May 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Road jams at Khirkiya Bazar and Nebula Raiganj
खिरकिया बाजार और नेबुआ रायगंज में सड़क जाम - फोटो : अमर उजाला

पडरौना। कुशीनगर जिले में नोटबंदी के बाद शुरू हुई कैश की किल्लत लोगों को अब तक परेशान किए हुए है। एटीएम की हालत तो खराब है ही, बैंक शाखाओं में भी कैश नहीं मिल पा रहे हैं। मंगलवार को कैश की इस किल्लत के चलते खिरकिया बाजार और नेबुआ रायगंज चौराहे पर लोगों ने सड़क जाम किया तो दुदही में बैंक के अंदर हंगामा के बाद गेट पर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

जटहां बाजार प्रतिनिधि के अनुसार खिरकिया बाजार स्थित सेंट्रल बैंक सोहरौना की शाखा पर सुबह 10 बजे ही खाताधारकों की भीड़ जुट गई थी। परंतु बैंक कर्मियों ने कैश का अभाव बताकर भुगतान से मना कर दिया। इससे नाराज उपभोक्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। बैंक के सामने ही खिरकिया-बांसी मार्ग जाम कर धरना शुरू कर दिया। धरना दे रहे केश्वर, टीपू अंसारी, चंदा, रतन कुमार, सरवरी खातून, संजय प्रसाद, शाकिर अली, मेराज आदि का आरोप था कि यहां दो दिन से रुपये नहीं मिल रहे हैं। लगन में रुपये नहीं मिलने से दिक्कत और बढ़ गई है। करीब डेढ़ घंटे बाद शाखा प्रबंधक ने लोगों को समझा बुझाकर धरना समाप्त कराया। इस संबंध में शाखा प्रबंधक रमेश ने बताया कि कैश की किल्लत के कारण कभी-कभी इस तरह की समस्या आ जाती है। कैश आते ही भुगतान शुरू कर दिया गया।

विज्ञापन

नेबुआ रायगंज प्रतिनिधि के अनुसार सेंट्रल बैंक की नेबुआ रायगंज शाखा से भुगतान न मिलने से नाराज लोगों ने चौराहे पर दोपहर में करीब एक घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग जाम किए रखा। खाताधारक मंजू देवी, लतीफुन, ललिता, शाहजहां, अलीमुन, सुनीता, रीमा, शकुंतला, गिरिजा देवी आदि का आरोप था कि वे लगातार चार दिन से बैंक का चक्कर काट रही हैं, लेकिन कभी कैश न होने तो कभी तकनीकी कारणों की बात कहकर वापस लौटा दिया जाता है। सड़क जाम की सूचना पर पहुंचे नेबुआ नौरंगिया थाने के एसआई राजनारायण यादव व एसआई वीरेंद्र सिंह ने खाताधारकों को समझा बुझाकर सड़क जाम खत्म कराया। इस संबंध में सहायक शाखा प्रबंधक सुनील कुमार ने बताया कि सोमवार से ही सर्वर डाउन होने के कारण भुगतान नहीं हो पा रहा है। सिस्टम जल्द चालू कराने के लिए उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुदही प्रतिनिधि के अनुसार एसबीआई की दुदही शाखा में कई दिन भुगतान नहीं मिलने से नाराज लोगों ने मंगलवार को हंगामा किया। लोगों ने बैंक के बाहर प्रदर्शन कर विरोध जताया। करीब तीन घंटे तक यहां हंगामा की स्थिति बनी रही। बताया जाता है कि दोपहर तक लोग भुगतान के लिए लाइन में खड़े थे, लेकिन कैश नहीं बंटते देख लोगों का धैर्य टूट गया। शाखा प्रबंधक ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। हंगामा की सूचना पर विशुनपुरा पुलिस भी मौके पर पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed