{"_id":"5d60279e8ebc3e017b4bd3d7","slug":"road-jam-over-death-kushinagar-news-gkp3187096141","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने सड़क पर शव रख कर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने सड़क पर शव रख कर लगाया जाम
विज्ञापन
टेकुआटार बाजार में रामकोला-कसया मार्ग जाम करते परिजन और ग्रामीण।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों ने सड़क पर शव रख कर लगाया जाम
पीड़ित पति ने उपचार में हास्पीटल के जिम्मेदारों पर लापरवाही बरतने का मढा आरोप
पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर हटवाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
टेकुआटार/रामकोला। टेकुआटार जमुनिया की तैजुन पत्नी रियाजुद्दीन की अस्पताल में हुई मौत से गुस्साए लोगों ने शुक्रवार को अस्पताल के सामने रामकोला-कसया मार्ग पर शव रख कर जाम लगा दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसओ रामकोला ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई।
टेकुआटार बाजार स्थित लाइफ केयर हॉस्पीटल में पांच दिन पूर्व जमुनिया निवासी तैजुन की बच्चेदानी का ऑपरेशन हुआ था। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे गोरखपुर ले गए, जहां इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई। उसके बाद गुस्साए परिजनों ने बृहस्पतिवार की देर शाम अस्पताल के सामने शव को रखकर रामकोला कसया मार्ग को जाम कर दिया। किसी ने इसकी सूचना सीएमओ कुशीनगर को दी तो उन्होंने तत्काल चिकित्सकों की टीम भेजकर उक्त अस्पताल को सील करवा दिया। उसके बाद परिजन शुक्रवार को फिर रामकोला कसया मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पाकर एसओ रामकोला मयफोर्स मौके पर पहुंचे और अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम को समाप्त कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित रियाजुद्दीन की तहरीर पर लाइफ केयर हॉस्पीटल के खिलाफ तहरीर दी गई। एसओ संजय कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़ित पति ने हॉस्पीटल के डॉक्टरों के खिलाफ लापरवाही बरतने का आरोप मढ़ा है। इस मामले में आरोपियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।