फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Road in Mathauli set for 30-lakh upgrade; construction approved.

Kushinagar News: मथौली में 30 लाख से चमकेगी सड़क, निर्माण को मिली मंजूरी

Sun, 12 Jul 2026 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 12 Jul 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Road in Mathauli set for 30-lakh upgrade; construction approved.
मथौली। नगर पंचायत के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के लोगों को जल्द ही आवागमन में सहूलियत मिलेगी। संपर्क मार्ग के निर्माण की मंजूरी मिल चुकी है। जिससे राहगीरों व वार्डवासियों में खुशी है। लंबे समय से जर्जर और जलभराव की मार झेल रहे लोगों को बनने से उनकी आवाजाही सुगम होगी।
विज्ञापन

यह सड़क पूरे कस्बे के लिए महत्वपूर्ण है। यह सड़क मथौली चौराहे से शुरू होकर कस्बे के रास्ते कप्तानगंज-झांगा मार्ग स्थित गंभीरपुर चौराहे तक जाती है। एक तरफ झांगा तो दूसरी तरफ कप्तानगंज को जोड़ने वाला यह प्रमुख मार्ग है। रखरखाव के अभाव में यह पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। स्थिति इतनी खराब है कि बारिश होते ही इसपर पानी भर जाता है। इससे स्थानीय दुकानदारों,राहगीरों व स्कूली बच्चों केा आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है व हादसे भी होते रहते हैं।
विज्ञापन

इस मामले को वार्ड वासियों ने सभासद प्रिंस जायसवाल माध्यम से नगर पंचायत की बोर्ड की बैठक में मुद्दे को प्रमुखता से उठवाया था। वहीं,बोर्ड से इस प्रस्ताव को पारित करते हुए मंजूरी के लिए शासन को भेजा था। अब शासन से प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद करीब 30 लाख रुपये के बजट से इसका निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्डवासी प्रमोद चतुर्वेदी, प्रमोद केजरीवाल, जायसवाल, अनुज जायसवाल, सुनील मद्धेशिया, बैजू प्रसाद, राजेश प्रसाद, इम्तियाज अंसारी, शाबीर शेख, बृजेश गुप्ता, अयोध्या गुप्ता, ताहिर अंसारी, प्रेमचंद सिंह आदि ने प्रसन्नता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed