फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   road construction

Kushinagar News: बेमौसम बरसात ने बढ़ाई राह चलने की दुश्वारी

Tue, 21 Mar 2023 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 21 Mar 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
road construction
पडरौना नगर का गुदरी बाजार, जहां बारिश के पानी की वजह से लोगों को मंगलवार को भी आवागमन में हुई प
- नगर के गुदरी बाजार में कीचड़ से सनी सड़क, दिनभर परेशान हुए लोग
विज्ञापन

- शायरी मंदिर माता मंदिर रोड पर कीचड़ से आवागमन में राहगीरों को हो रही दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। दो दिन हुई बेमौसम बरसात ने राह चलने की दुश्वारी बढ़ा दी है। मंगलवार को धूप निकलने से लोगों ने राहत महसूस की, लेकिन घर से बाहर आने पर जलभराव और कीचड़ का सामना करना पड़ा। नगर के गुदरी बाजार में सब्जी लेने गए लोग काफी परेशान हुए, जबकि शायरी माता मंदिर जाने वाले रास्ते पर बने पुल से जल निकासी का प्रबंध नहीं होने से लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संतराम सरोज ने बताया कि कोई शिकायत नहीं मिली है। ऐसे स्थानों को दिखवाकर आवागमन सुलभ बनाया जाएगा।
-----
दृश्य एक : टूटी सड़क पर जगह-जगह जलभराव, स्थान : अंबे चौक बाईपास रोड
नगर के अंबे चौक से बाईपास सड़क कठकुईयां मोड़ पर जाकर पडरौना- कसया रोड में मिलती है। इसकी मरम्मत करीब तीन साल से नहीं हुई है। सोमवार को हुई बारिश में इस सड़क पर जगह-जगह जलभराव हो गया। इस रोड पर सबसे ज्यादा दिक्कत अंबे चौक के आसपास के लोगों को हुई। जगह- जगह सड़क क्षतिग्रस्त होने की वजह से बाइक सवार, पैदल और साइकिल सवारों को परेशानी उठानी पड़ी। राहगीर महेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क की मरम्मत काफी दिनों से नहीं हुई है। पानी बरसने पर यह दिक्कत आती है।
विज्ञापन

0000
दृश्य दो : गुदरी बाजार में नहीं जलनिकासी की व्यवस्था, स्थान:गुदरी बाजार
नगर के गुदरी बाजार में सब्जी मंडी लगती है। करीब तीन मीटर की लंबाई में इस बाजार में सब्जी के अलावा मसाला, राशन, तेल आदि की बिक्री होती है। गुदरी बाजार में बीच में सड़क है, तो दोनों ओर बाजार लगती है। बाजार में सब्जी बेचने वाले राधेश्याम, दीनानाथ, केसरी सहित अन्य लोगों का कहना है कि यहां नाली नहीं होने से सड़क पर जलभराव होता है। सोमवार को हुई बारिश का असर देखिए, पूरी सड़क कीचड़ से सनी है। जगह- जगह पानी भी नजर आ रहा है। 0000
विज्ञापन
विज्ञापन

दृश्य तीन : सड़क की मरम्मत हुई होती तो नहीं होती परेशानी, स्थान : रामकोला से बलुचहा रोड
नगर के भीतर स्थित रामकोला रोड से बलुचहा जाने वाली सड़क की हालत काफी खराब है। इस सड़क की गिट्टियां उखड़ चुकी हैं। इससे यहां जगह- जगह जलभराव हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार मामूली सी बारिश में भी जलभराव हो जाता है। इसका खामियाजा स्कूल जाने वाले बच्चों सहित अन्य लोग भुगत रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस सड़क की मरम्मत कराने के लिए कई बार मांग की गई, लेकिन नगर पालिका के किसी अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया।
0000
दृश्य चार : जलनिकासी नहीं होने से पुल पर हुआ जलभराव, स्थान: शायरी माता मंदिर रोड
नगर के नहर रोड से शायरी माता मंदिर जाने के लिए सड़क बनी है। नहर बने पुल एक छोर पर मंगलवार को जलभराव था। इधर से गुजरने वाले बाइक सवार, पैदल और साइकिल से जा रहे लोग पानी में घुसकर पुल पार कर रहे थे। इसी रास्ते से शायदी माता मंदिर तक श्रद्धालु भी जाते हैं। बुधवार को शायरी माता मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी होगी। लोगों का कहना है कि पुल के पास सड़क ऊंची है। पुल से बरसात का पानी निकलने की व्यवस्था नहीं है। इसलिए यह दिक्कत आई है।
0000
परिचर्चा
नगर के भीतर टूटी सड़कों की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। इस वजह से जरा सा पानी बरसने पर आवागमन में दिक्कत शुरू हो जाती है।
-वशिष्ट, बलुचहां रोड
0000
पडरौना में कोई सड़क ठीक नहीं है। रामकोला, कसया रोड के अलावा सब जगहों पर पानी बरसने से समस्या आती है। बाईपास रोड के गड्ढों में चलना मुश्किल है। पता नहीं क्यों, इन सड़कों की मरम्मत नहीं हो रही है।
-महेंद्र, राहगीर
0000
लोगों को शायरी माता मंदिर जाना है। रास्ते में नहर पुल पर पानी लगा हुआ है। इससे आवागमन में दिक्कत होगी। जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। इसलिए समस्या आ रही है।

-चंद्रभान, बलुचहां
0000
नगर में सफाई से लेकर अन्य सभी तरह की व्यवस्था खराब है। कोई इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। दो दिनों से किसी तरह से आवागमन करने के काम चलाया जा रहा है।
-विनय जायसवाल, राहगीर
0000
नगर पालिका की टूटी सड़कों की मरम्मत कराने के लिए सर्वे का निर्देश दिया गया है। पीडब्ल्यूडी की सड़कों की मरम्मत के लिए पत्राचार किया जाएगा। जल्द ही सड़कों की मरम्मत कराकर आवागमन की परेशानी दूर की जाएगी।
-संतराम सरोज, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका पडरौना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed