फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Road Blocked with Body; Demand for Arrest of Accused

Kushinagar News: शव रखकर सड़क जाम, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

Thu, 23 Apr 2026 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 23 Apr 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Road Blocked with Body; Demand for Arrest of Accused
रोशन साहनी की मौत के बाद रास्ता जाम कर धरने पर बैठीमहिलाएं।स्रोत-सोशल मीडिया
बोदरवार। पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव बुधवार को दोपहर में गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों आक्रोशित हो गए। सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान बोदरवार-मंसूरगंज मुख्य मार्ग पर करीब चार घंटे तक आवागमन ठप रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस के प्राथमिकी दर्ज करने के आश्वासन पर लोगों ने जाम खत्म किया। पुलिस सड़क हादसे में युवक की मौत होने का दावा कर रही थी, लेकिन परिजन साजिश के तहत हत्या का आरोप लगा रहे हैं। युवक की मां ने दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मंसूरगंज चौकी अंतर्गत गगराई के ढोड़हवा टोला निवासी सोनू साहनी के इकलौते पुत्र रोशन साहनी (19) का शव बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा। दाह संस्कार के बजाय परिजनों ने शव को दरवाजे पर रखकर बोदरवार-परतावल मार्ग जाम कर दिया और धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं, जो आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रही थीं। रोशन की मां विनीता देवी ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

उनके अनुसार, गांव निवासी राजवीर साहनी और अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के असना गांव निवासी लड्डू खान सोमवार रात करीब नौ बजे बुलेट बाइक से रोशन को अपने साथ ले गए थे। देर रात रोशन की मौत की सूचना मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों ने मिलकर उनके बेटे की हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों युवक बाइक से बरात में जा रहे थे। बारी गांव के पास कुशीनगर और महराजगंज की सीमा मिलती है। वहां अंधा मोड़ पर बाइक अनियंत्रित हो गई हादसा हो गया। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से परतावल स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने रोशन को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल राजवीर को प्राथमिक उपचार के बाद एम्स गोरखपुर रेफर कर दिया गया। तीसरे साथी लड्डू खान का पता नहीं चल सका है। घटना स्थल महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र में होने से शव को पोस्टमार्टम के लिए महराजगंज भेजा गया था।

जाम में फंसे स्कूली बच्चे और राहगीर
जाम लगने के कारण मंसूरगंज चौकी प्रभारी पंकज कुमार सिंह व पुलिस टीम ने स्थिति को नियंत्रित किया। जाम के चलते स्कूल बसों में सवार बच्चों सहित राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन में 11 बजे से 3 बजे तक आवागमन ठप रहा। कप्तानगंज थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed