फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Road blocked due to waterlogging; women staged a protest while standing in the water.

Kushinagar News: जलभराव से रास्ता बंद, पानी में खड़े होकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Sat, 10 Oct 2026 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Road blocked due to waterlogging; women staged a protest while standing in the water.
बनकटा बाजार। क्षेत्र के छट्ठू कटेया गांव के टोला बगही में लोगों ने पानी में खड़े होकर जलनिकासी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन रहे लोगों ने कहा कि जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से सड़क जलभराव होता है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी होने के साथ आसपास बसे लोगों को जल जनित बीमारियां होने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे नंदलाल विद्रोही ने कहा कि जल निकासी के रास्ते को कुछ लोगों ने बंद कर दिया है। इससे बरसात का पानी निकल नहीं पा रहा है। पूरे मौसम में रास्ते पर जलभराव बना रहता है। आवागमन बाधित होने से ग्रामीणों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि कई घरों में भी पानी घुस गया है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी समस्या के समाधान के लिए पहल नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि जलभराव के कारण घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द जल निकासी की व्यवस्था कर रास्ते को आवागमन के योग्य नहीं बनाया गया तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान ज्ञान्ती देवी, शांति देवी, इंदु देवी, सुमित्रा देवी, रामवती देवी, सुष्मिता प्रजापति, राधिका प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed