{"_id":"6007253a8ebc3e2c4c4f5df6","slug":"rmakatha-to-be-begins-on-23rd-jan-kushinagar-news-gkp381578027","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 जनवरी से कुशीनगर में मोरारी बापू सुनाएंगे रामकथा, तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 जनवरी से कुशीनगर में मोरारी बापू सुनाएंगे रामकथा, तैयारियां शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
23 जनवरी से कुशीनगर में मोरारी बापू सुनाएंगे रामकथा, तैयारियां शुरू
कसया। कुशीनगर में 23 जनवरी से शुरू हो रही मोरारी बापू की रामकथा के लिए पंडाल सजाने समेत अन्य तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मंगलवार को एएसपी ने कथास्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा के इंतजाम का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने मातहतों को जरूरी निर्देश दिया।
एएसपी एपी सिंह ने बताया कि वाई प्लस श्रेणी सुरक्षा व्यवस्था प्राप्त कथा व्यास मोरारी बापू और कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सजग है। कार्यक्रम स्थल के इर्द-गिर्द कई सुरक्षा टॉवर बनेंगे, जिस पर सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे। कोई भी शस्त्रधारी व्यक्ति किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं पा सकेगा। कार्यक्रम के मध्य यदि सीएम का आगमन तय हो जाता है तो सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ाई जाएगी।
इसके बाद उन्होंने कथास्थल, मोरारी बापू के प्रवास स्थल, पंडाल, मंच, सीटिंग प्लान, खान पान स्थल की सुरक्षा तैयारियों के लिए पक्की योजना तैयार करने का निर्देश दिया। अग्निशमन, आपात चिकित्सा, एंबुलेंस, एनडीआरएफ की तैनाती के बिंदुओं पर आयोजन समिति के सदस्यों से चर्चा की। सभी प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर के साथ सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे। एएसपी ने प्रवेश के लिए आगुंतकों के पास के संबंध में चर्चा की। उन्होंने प्रत्येक प्रवेश द्वार को देखा। ट्रैफिक व पार्किंग व्यवस्था के लिए ट्रैफिक इंस्पेक्टर को व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
इस दौरान आयोजन समिति के सदस्य सुमित त्रिपाठी, सुधीर वर्मा, राजीव त्रिपाठी, एसओ संजय कुमार, एसआई जगमेंद्र आदि मौजूद रहे।