{"_id":"6207f38e5cb2e90162535531","slug":"rhinoceres-foot-prints-found-kushinagar-news-gkp426738844","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंडा के महराजगंज के जंगल की ओर लौटने के मिले निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंडा के महराजगंज के जंगल की ओर लौटने के मिले निशान
विज्ञापन
खड्डा क्षेत्र में गैंडा के पदचिह्न के सहारे लोकेशन का पता लगाते खड्डा रेन्जर वीके यादव व उनकी टीम
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंडा के महराजगंज के जंगल की ओर लौटने के मिले निशान
शुक्रवार को क्षेत्र के कोहरगड्डी गांव के आसपास दिखा था गैंडा
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। क्षेत्र में डेरा जमाए गैंडा के महराजगंज जिले के सोहगीबरवा वन्यजीव अभयारण्य के गेड़हरुआ जंगल की तरफ जाने के पदचिह्न मिले हैं। खड्डा वन विभाग ने निचलौल रेंज को सूचना देकर अलर्ट किया है।
शुक्रवार को खड्डा क्षेत्र कोहरगड्डी व दरबहा गंगाछपरा गांव की सरेह में एक केले के खेत में गैंडे ने डेरा जमा लिया था। खड्डा वन विभाग के कर्मचारियों ने इसके रेस्क्यू का अभियान चलाया था। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब नौ बजे गैंडा केले के खेत से निकलकर, मुसहरी गांव की सरेह की तरफ गया। वहां से कोहरगड्डी गांव के सरेह के रास्ते खेमन छपरा गांव के सरेह में पहुंचा। इसके बाद पिपरिया गांव होते हुए भेड़ी जंगल गांव व आजाद नगर होते हुए छोटी गंडक पार कर महराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र के मदरहवा गांव की सरेह में पहुंच गया है। खड्डा वन विभाग के कर्मचारी इसकी निगरानी में लगे हैं। कर्मचारियों को महराजगंज जनपद के सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के निचलौल रेन्ज के गेड़हरुआ जंगल के पास गैंडा के पदचिह्न मिले हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि गैंडा जंगल की ओर लौट गया है। रेंजर खड्डा वीके यादव ने बताया कि गैंडे की हर गतिविधि की निगरानी की जा रही है। इसके निचलौल रेंज के गेड़हरुआ जंगल में जाने के पदचिह्न मिले हैं। इसकी सूचना निचलौल रेंज को देकर अलर्ट किया गया है। निचलौल रेंज से संपर्क बना हुआ है।