फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Resolved to form an SP government with an absolute majority.

Kushinagar News: पूर्ण बहुमत से सपा सरकार बनाने का लिया संकल्प

Thu, 02 Jul 2026 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Resolved to form an SP government with an absolute majority.
पडरौना। सोहरौना स्थित सपा कार्यालय समेत जिले भर में बुधवार को सपा कार्यकर्ताओं ने सपा मुखिया अखिलेश का जन्मदिन मनाया। पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने केक काटा और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर सपा मुखिया के लंबी उम्र की कामना की। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों को जिताकर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रामअवध यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के सपने को सपा कार्यकर्ता साकार करेंगे। जनता समाजवादी पार्टी की सरकार की वापसी चाहती है। कार्यक्रम को पूर्व राज्यमंत्री डॉ. पीके राय, पूर्व राज्यमंत्री जावेद इकबाल, पूर्व विधायक कासिम अली, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र यादव मुन्ना, पूर्व प्रत्याशी विजेंद्र पाल बबलू, राजेश प्रताप राव बंटी, विक्रमा यादव, कलामुद्दीन, हरिशंकर राजभर, बनारसी यादव, पुरेंद्र प्रताप यादव, अवधनाथ ठाकुर, ब्लॉक प्रमुख दिग्विजय सिंह लक्ष्मण, पूर्व चेयरमैन राजकुमार डालमिया, पूर्व प्रमुख भगवान दयाल गुप्ता, शाहिद लारी ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव ऐनुल हक ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान लक्ष्मी नारायण उर्फ मिठाई लाल, निठुरी राजभर, कैसर जमाल टीटू, प्रेमचंद यादव, रामप्रताप कुशवाहा, सिकंदर आलम, रामपरसन सिंह, विजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तानगंज संवाद के अनुसार विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष निठुरी राजभर की अगुवाई में बुधवार को कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अखिलेश यादव के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना के साथ की। इस दौरान कैलाश चन्द कन्नौजिया, इमदाद हुसैन, सीताराम यादव, विजय यादव, रमेश जायसवाल, डॉ. आफताब अंसारी, मिनहाज आदि मौजूद रहे।


तमकुहीरोड संवाद के अनुसार सपा नेता अवधनाथ ठकुराई ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के जन्मदिन के मौके पर अहिरौलीदान से पडरौना के लिए निशुल्क बस सेवा की शुरूआत कराई। उन्होंने बुधवार को इस निजी बस को समाजवादी झंडा दिखा कर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed