फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Resolve problems of entrepreneurs on priority basis

Kushinagar News: उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर करें निस्तारण

Sat, 29 Mar 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 29 Mar 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Resolve problems of entrepreneurs on priority basis
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिला उद्योग, व्यापार व श्रम बन्धु की बैठक हुई। इसमें डीएम ने अधिकारियों को व्यापारी और उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए। बैठक में मेसर्स एनीड्रग्स फार्मा इंडस्ट्रीज, भैंसहां, शाहजहांपुर की इकाई स्थल की भूमि का सीमांकन कराने का मामला रखा गया। मेसर्स रिंकी फिश फार्मिंग मनोज कुमार राय ने इकाई स्थल पर संपर्क मार्ग को कच्चा से सुदृढ़ कराने की बात कही। उत्तर प्रदेश ग्लोबल यूपी इन्वेस्टर्स समिट के तहत विभिन्न विभागों के एमओयू क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा हुई, जिसमें कृषि, पशुपालन विभाग, उद्यान, आयुष विभाग, बेसिक शिक्षा एवं पर्यटन विभाग की प्रगति की समीक्षा कर कार्य प्रगति संबंधी फोटोग्राफ्स उपलब्ध कराने के लिए डीएम ने निर्देश दिया। इस दौरान उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन, श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृता उपाध्याय, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सचिन चौरसिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed