{"_id":"61cdf31eb5137a0dab06390d","slug":"representatives-to-monitor-development-plans-kushinagar-news-gkp421894284","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘विकास योजनाओं की निगरानी करें जनप्रतिनिधि’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘विकास योजनाओं की निगरानी करें जनप्रतिनिधि’
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में दिशा की बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधि और अधिकारी।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘विकास योजनाओं की निगरानी करें जनप्रतिनिधि’
कलेक्ट्रेट सभागार में हुई दिशा की बैठक, अध्यक्षता सांसद विजय कुमार दुबे ने की
पडरौना। जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। अध्यक्षता सांसद विजय कुमार दुबे ने की। सह अध्यक्ष देवरिया के सांसद रमापति राम त्रिपाठी एवं सचिव के रूप में डीएम एस. राजलिंगम ने बैठक को संबोधित किया।
सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि आमजन व असहाय परिवारों तक केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं पहुंचाने और उनकी समीक्षा के लिए दिशा की बैठक काफी महत्वपूर्ण है। इसके माध्यम से हम परोक्ष रूप से दो जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं। एक सरकार के प्रति और दूसरा जनता के लिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं को संचालित करने में किसी भी प्रकार की दुविधा हो तो अवगत कराएं।
देवरिया के सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की ओर से योजनाओं की निगरानी की जाए एवं कोई कठिनाई आए तो उसकी जांच कराएं। डीएम एस. राजलिंगम ने कहा कि अधिकारी समय से कार्य को पूर्ण करें। किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन
इस बैठक में विभिन्न विभागों की ओर से संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए। बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, प्रधानमंत्री कृषि, सिंचाई योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन सहित अन्य योजनाओं के बारे में चर्चा की गई।
इस बैठक में हाटा के विधायक पवन केडिया, कुशीनगर के रजनीकांत मणि त्रिपाठी, खड्डा के जटाशंकर त्रिपाठी, रामकोला के रामानंद बौद्ध, फाजिलनगर के गंगा सिंह कुशवाहा, सदर विधायक के प्रतिनिधि श्रीराम, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव, पडरौना नगरपालिका के चेयरमैन विनय जायसवाल, हाटा मोहन वर्मा, सीडीओ अनुज मलिक, एडीएम देवीदयाल वर्मा, सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया, पीडी राजनाथ भगत, डीडीओ आरएस गौतम, डीसी मनरेगा राकेश सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।