फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Renovation of vegetable market begins, facilities will increase

Kushinagar News: सब्जी मंडी का जीर्णोद्धार शुरू, बढ़ेंगी सुविधाएं

Mon, 27 Oct 2025 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 27 Oct 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Renovation of vegetable market begins, facilities will increase
कसया। नगर के गोला बाजार स्थित पुरानी सब्जी मंडी के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू करा दिया गया है। जिसमें हाट बाजार, शेड, पाथवे, इंटरलाकिंग, लोगों के सुविधाओं के लिए दो शौचालय सहित अन्य कार्य होंगे किए जाएंगे, जिससे दुकानदारों के अलावा बाजार में आने वाले लोगों को सुविधा मिलेंगी।
विज्ञापन

नगर का काफी पुराना सब्जी मंडी होने के बावजूद भी इसकी हालत बद से बत्तर हो गई थी। इसके जीर्णोद्धार के लिए काफी दिनों से मांग की जा रही थी। नगरपालिका प्रशासन की ओर से इसका संज्ञान लेते हुए इसका कायाकल्प करने के लिए निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। अब इस मंडी के दुकानदारों को काफी सुव्यवस्थित दुकानें लगाने के साथ ही सुविधाएं उपलब्ध होगीं।
विज्ञापन

नगर के इस मंडी में आने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। बरसात के दिनों में इस मंडी में कीचड़ और गंदगी से अंदर आने के लिए बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ता था। लोगों को बाजार के अंदर जाने के लिए हिम्मत जुटानी पड़ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि क्षेत्र में बहुत ही पुराना और बड़ी मंडी होने के नाते पुरानी मंडी के नाम से ही जाना जाता है। गोला बाजार इस मंडी में करीब तीन से चार सौ गांव के लोग बाजार करने प्रतिदिन आते है। सब्जी मंडी को अत्याधुनिक संसाधनों से लैस किया जा रहा है। जिसमें व्यापारी और आने वाले लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेंगी। नगरपालिका की ओर से टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।

जिसे दो माह के अंदर कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया। इस संबंध में नगरपालिका परिषद कुशीनगर के चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने बताया कि सब्जी मंडी के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके जीर्णोंद्धार में करीब 84 लाख रुपए खर्च किया जाएगा। इसके कायाकल्प के लिए काफी दिनों से मांग की जा रहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed