फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Religious places and intersections will be illuminated with lights

Kushinagar News: रोशनी से जगमग होंगे धार्मिक स्थल-चौराहे

Mon, 02 Feb 2026 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 02 Feb 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Religious places and intersections will be illuminated with lights
रामकोला। नगर पंचायत क्षेत्र के मोहल्लों के चौक-चौराहों और धार्मिक स्थलों पर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। वहीं हाईमाक्स जलने में लो वोल्टेज की समस्या न हो इसके लिए नया ट्रांसफार्मर मंगाया गया है। ट्रांसफार्मर लगते ही पडरौना रोड, कप्तानगंज रोड और धुआटीकर रोड दूधिया रोशनी से जगमगाने लगेंगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत की तरफ से रामकोला से पपउर तक, रामकोला से धुआटीकर मार्ग अैर कप्तानगंज रोड परोरहा तक सड़क के दोनों किनारों पर स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थीं, लेकिन पर्याप्त वोल्टेज न मिलने के कारण वे चालू नहीं हो पा रही थीं। इस समस्या के समाधान के लिए नगर पंचायत ने नए ट्रांसफार्मर की व्यवस्था की है। इससे इन मार्गों पर लगे स्ट्रीट लाइट शीघ्र ही जोड़ दिए जाएंगे। इसके अलावा कस्बा के सभी 25 मोहल्लों के चौक चौराहों पर और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर हाईमाक्स लगाए जाएंगे। इसके लिए नगर पंचायत की तरफ से तैयारी तेज कर दी गई है। इस संबंध में रामकोला के अधिशाषी अधिकारी संजय कुमार तिवारी ने बताया कि ट्रांसफार्मर लगने के बाद सभी स्ट्रीट लाइटें नियमित रूप से जलेंगी।
विज्ञापन

नगर में प्रवेश करने वाले राहगीरों को रात के समय रोशन सड़कें दिखाई देंगी और आवागमन अधिक सुरक्षित व सुविधाजनक होगा। उन्होंने बताया कि कस्बा के जिन मोहल्लों के चौराहों पर स्ट्रीट लाइट नही है वहां इसी सप्ताह स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। इसकी तैयारी तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed