फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Religious events strengthen social harmony.

Kushinagar News: सामाजिक समरसता मजबूत करता है धार्मिक आयोजन

Thu, 02 Jul 2026 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Religious events strengthen social harmony.
सीताराम चौराहा। क्षेत्र के सेमरा हर्दोपट्टी के बेलही कुटी परिसर में ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर चल रहे दो दिवसीय धार्मिक आयोजन का मंगलवार की देर रात समापन हुआ।
विज्ञापन

इसमें हवन पूजन के बाद कवि गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मुख्य अतिथि विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं, संस्कारों और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की महत्वपूर्ण कड़ी है। ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत को समझने और उससे जुड़ने की प्रेरणा मिलती है। इसके बाद शुरू हुए कवि सम्मेलन में कवि बादशाह तिवारी प्रेमी ने एक से बढ़कर एक रचनाएं सुनाई। अंत में आयोजक महंथ श्यामदास उर्फ बाबा बालक दास ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed