फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Relief from sultry heat after heavy rain.

Kushinagar News: झमाझम बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से मिली राहत

Tue, 06 Oct 2026 01:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Relief from sultry heat after heavy rain.
दो दिन से पसीने छुड़ा रही उमस के बाद बदला मौसम का मिजाज, तापमान में एक डिग्री की गिरावट से लोगों ने ली राहत
विज्ञापन


पडरौना। बीते दो दिनों से आसमान में बादल छाए रहने के बाद भी लोग उमस भरी गर्मी से परेशान थे। सोमवार को दोपहर बाद झमाझम बारिश से वातावरण में ठंडक घुल गई। इससे तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बारिश शुरू होने के बाद बाजारों में भी चहल-पहल कम हो गई और लोग जल्द घर लौटते नजर आए।

सोमवार की सुबह से ही मौसम में बदलाव के संकेत दिखने लगे थे। आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच उमस का असर बना हुआ था। दोपहर तक उमस के चलते गर्मी ने लोगों को परेशान किया। दोपहर करीब 12 बजे होते-होते अचानक बादल घिर आए और कुछ देर बाद तेज बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक हुई बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। बारिश के कारण मुख्य सड़कों और बाजारों में लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई।
विज्ञापन

रोजमर्रा के काम से निकले लोग बारिश से बचने के लिए दुकानों और अन्य स्थानों पर रुक गए। वहीं, कई लोग जरूरी काम निपटाकर जल्द घर लौट गए। बारिश के बाद तापमान में रविवार की अपेक्षा एक डिग्री सेल्सियस गिरावट आने से लोगों ने उमस से राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को मौसम का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बारिश होने के बाद सोमवार को मौसम का अधिकतम 30 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज कर किया। सुबह के समय आसमान में बादल छाने के बावजूद हवा में नमी के चलते पसीना निकल रहा था। सोमवार की दोपहर बाद हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। हालांकि, बारिश के बाद कई स्थानों पर सड़क किनारे पानी जमा होने से लोगों को परेशानी भी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed