फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   RCC drain to be built at a cost of 33 lakh; will provide relief from waterlogging.

Kushinagar News: 33 लाख से बनेगा आरसीसी नाला, जलभराव से मिलेगी राहत

Tue, 13 Oct 2026 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
RCC drain to be built at a cost of 33 lakh; will provide relief from waterlogging.
वार्ड चार अंबेडकर नगर में लंबे समय से बनी जलनिकासी की समस्या दूर करने की तैयारी
विज्ञापन

कसया। नगर पालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर चार अंबेडकर नगर में जलनिकासी की समस्या दूर करने के लिए 33 लाख रुपये की लागत से आरसीसी नाले का निर्माण कराया जाएगा। इससे वार्ड के 300 से अधिक लोगों को जलभराव और गंदे पानी के जमाव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
वार्ड में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश के दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पानी की निकासी बाधित होने से जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन जाती है। इससे लोगों के आवागमन में भी दिक्कत होती है। लंबे समय से नाले के निर्माण की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन

अब नगर पालिका की ओर से 33 लाख रुपये की लागत से आरसीसी नाले का निर्माण कराया जाएगा। इसके बनने से पानी की निकासी सुचारु होने और जलभराव की समस्या कम होने की उम्मीद है। इससे वार्ड के लोगों को राहत मिलने के साथ ही साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर बनाने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की ईओ अंकिता शुक्ला ने बताया कि वार्ड के लोग काफी समय से नाले के निर्माण की मांग कर रहे थे। उनकी समस्या को देखते हुए आरसीसी नाली का निर्माण कराया जाएगा, ताकि जलभराव की समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed