फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Rapid erosion by the Gandak River; protective measures proving ineffective.

Kushinagar News: गंडक नदी का बैकरोल कटान तेज, बेअसर साबित हो रहे बचाव कार्य

Mon, 12 Oct 2026 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Rapid erosion by the Gandak River; protective measures proving ineffective.
रविवार शाम पनियहवा पुल के पास बहती गंडक नदी।
जारी कटान स्थलों पर डाले जा रहे बोल्डर व जियो बैग, अहिरौलीदान के नोनिया पट्टी, खैरखूटा टोला और बाघाचौर के पास कटान तेज
विज्ञापन

तरया सुजान। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के एपी तटबंध के किनारे के गांवों में नारायणी (गंडक) नदी के बैकरोल कटान से लोगों में दहशत है। कटान का यह सिलसिला कई दिनों से लगातार जारी है। नदी में पानी का स्तर घटने के बावजूद बैकरोल कटान की गति तेज हो गई है।

बाढ़ खंड के अधिकारी बचाव कार्यों को लेकर सतर्क और सक्रिय हैं। मशीनों की मदद से विभिन्न स्थानों पर बोल्डर गिराकर कटान रोकने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि इन प्रयासों का अभी तक कोई विशेष असर नहीं दिख रहा है। अहिरौलीदान के नोनिया पट्टी, खैरखूटा टोला और बाघाचौर के पास कटान तेज हो गई है। मौजूदा समय में बैकरोलिंग से हो रहा कटान तटबंध से मात्र 10 से 15 मीटर ही दूर है। कटान को नियंत्रित करने के लिए जेसीबी और पोकलेन मशीनें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

संवेदनशील स्थलों पर बोल्डर और मिट्टी भरी बोरियां रखी जा रही हैं। नदी की तेज धारा अभी भी तटबंध से होकर बह रही है, जिससे लगातार जमीन का कटाव हो रहा है। प्रशासनिक स्तर पर कटान रोकने के लिए प्लास्टिक की बोरियों में मिट्टी भरी जा रही है। इन बोरियों को कटान स्थल पर बोल्डर और जियो बैग के साथ डाला जा रहा है। इन उपायों के बावजूद कटान पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ रहा है। नदी की तेज धारा के कारण जमीन का कटाव लगातार जारी है, जिससे समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईएन महेश सिंह ने बताया कि तटबंध के सभी संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जहां जैसी आवश्यकता है, उसके अनुसार कटान से बचाव के उपाय किए जा रहे हैं। तटबंध को सुरक्षित रखने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed