{"_id":"60f31ace8ebc3e68e05c87ae","slug":"rape-case-rejistered-kushinagar-news-gkp4022411116","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म मामले में चार के खिलाफ दुष्कर्म का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म मामले में चार के खिलाफ दुष्कर्म का केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म मामले में चार के खिलाफ दुष्कर्म का केस
रामकोला। थाना क्षेत्र की 16 वर्षीय एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक नामजद सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दुष्कर्म और मारपीट की धारा में दर्ज हुआ है। एएसपी ने शनिवार को पीड़िता के घर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। इसके बाद किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भिजवाया।
रामकोला थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी को शुक्रवार की रात अगवाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए उसके पिता ने रामकोला थाने की पुलिस को सूचना दी। एसओ डीके सिंह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। उन्होंने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद एएसपी अयोध्या प्रसाद सिंह भी मौके पर पहुंचे और जांच की। किशोरी के पिता की तहरीर पर एक नामजद वह तीन अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले में दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
इस संबंध में एसओ डीके सिंह ने बताया कि पीड़ित किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए महिला पुलिसकर्मियों के साथ जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।