{"_id":"5ddac3cf8ebc3e5475368f8a","slug":"rampage-with-nhai-team-in-kushinagar-kushinagar-news-gkp3305765185","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच की पेट्रोलिंग टीम से मारपीट, मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच की पेट्रोलिंग टीम से मारपीट, मची अफरातफरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच की पेट्रोलिंग टीम से मारपीट, मची अफरातफरी
चार लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही जांच
एनएच पर अतिक्रमण की सूचना पर पहुंची थी पेट्रोलिंग टीम
अमर उजाला ब्यूरो
हाटा। मुजहना हेतिम टोल प्लाजा की पेट्रोलिंग टीम के साथ शनिवार देर रात कुछ लोगों ने मारपीट की। इससे वहां अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही हाटा कोतवाली पुलिस पहुंची और मारपीट में शामिल चार लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
शनिवार देर रात हाटा कोतवाली क्षेत्र के भड़कुलवा चौराहे पर उस समय अफरा तफरी मच गई, जब कुछ लोग मुजहना हेतिम टोल प्लाजा की पेट्रोलिंग टीम के साथ मारपीट शुरू कर दिए। एनएच पर अतिक्रमण की सूचना पर पेट्रोलिंग टीम वहां पहुंची थी। जांच और पूछताछ के दौरान कुछ लोगों ने पेट्रोलिंग टीम पर हमला कर दिया।
पेट्रोलिंग टीम के इंचार्ज आरिफ खान ने बताया कि कुछ लोग हाइवे के किनारे जेसीबी खड़ी कर काम कर रहे थे। टोल प्लाजा की पेट्रोलिंग टीम वहां पहुंची और एनएच खाली करने को कहा तो उन लोगों ने टीम पर हमला कर दिया। टीम के सदस्य वहां से भागकर अपनी जान बचाए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
कोतवाल संजय सिंह का कहना था कि सूचना मिलने पर पुलिस वहां भेजी गई थी। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।