{"_id":"5d408ac08ebc3e6d0630330f","slug":"rampage-in-land-dispute-kushinagar-news-gkp315896421","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी जमीन पर कब्जे के लिए दो पक्ष भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी जमीन पर कब्जे के लिए दो पक्ष भिड़े
विज्ञापन
खड्डा क्षेत्र में जमीन के विवाद पर पहुंचे एसडीएम दिनेश कुमार ।
- फोटो : KUSHINAGAR
सरकारी जमीन पर कब्जे के लिए दो पक्ष भिड़े
फोर्स के साथ पहुंचे एसडीएम ने मामले को नियंत्रित किया
खड्डा। लक्ष्मीपुर के (तेलिया टोला) में मंगलवार को सरकारी जमीन पर कब्जे के लिए दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट में एक महिला को चोटे आई। बिना अनुमति के आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर सार्वजनिक काम के लिए हक जता रहे एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की झोपड़ी उजाड़ दी। सूचना के बाद एसडीएम फोर्स के साथ पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रित किया।
लक्ष्मीपुर के तेलिया टोला में हनुमानगंज गांव की सीमा पर सड़क किनारे जमीन का टुकड़ा कुछ महीनों से विवाद का केंद्र बना है। उस जमीन पर पहले गांव के दर्जनों लोगों का घूरगाज रखा जाता था। इसे आपसी सहमति से लोगों ने छोड़ दिया, लेकिन एक व्यक्ति ने अपना हिस्सा नहीं छोड़ा और विवाद शुरू हो गया। अचानक दो माह पहले बिना प्रशासन की अनुमति के आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर वहां आंबेडकर समिति का बोर्ड लगा दिया। दूसरे पक्ष ने भी अपने हिस्से की जमीन पर झोपड़ी, नाद, खूंटा, हैंड पंप आदि लगा लिया। मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और झोपड़ी उजाड़कर बांस से बैरिकेडिंग कर दी। जबकि दूसरे पक्ष के लोग भी लाठी डंडा लेकर पहुंच गए। उसके बाद दोनों पक्ष भिड़ गए। मारपीट की घटना में एक महिला और मवेशी को चोर्टें आइं। उसी समय एसआई राजेश व जीतबहादुर यादव पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस कर्मियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए माहौल को शांत कराया। बाद में एसडीएम दिनेश कुमार व राजस्व निरीक्षक लालजी आदि पहुंच गए। राजस्व अभिलेख में विवादित जमीन रास्ते के रूप में दर्ज मिली। एसडीएम दिनेश कुमार ने बताया कि जमीन रास्ते के नाम दर्ज है। इसका परिवर्तन नहीं हो सकता। बिना अनुमति प्रतिमा रखने के संबंध में नोटिस जारी किया जाएगा। अगले आदेश तक मौके पर यथास्थिति बनी रहेगी। विवाद करने वालों के खिलाफ शांति भंग में पाबंदी की कार्रवाई की जा रही है।
हियुवा कार्यकर्ताओं और लेखपालों में हुई मारपीट, मुकदमा दर्ज
पडरौना। मंगलवार को सदर तहसील में हियुवा के कुछ कार्यकर्ताओं और लेखपालों में जमकर मारपीट हुई। विवाद की वजह वरासत दर्ज कराने को लेकर बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में लेखपाल की तहरीर पर हियुवा के छह कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
लेखपाल मारकंडेय मणि का आरोप है कि दोपहर में उपेंद्र गुप्ता नाम का एक व्यक्ति कुछ युवकों के साथ आया और खुद को हियुवा का कार्यकर्ता बताते हुए वरासत दर्ज करने के लिए दबाव बनाने लगा। कहासुनी के दौरान उसने अपने सहयोगियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। यह देख कई लेखपाल जुट गए और मारकंडेय मणि के बचाव में हियुवा कार्यकर्ताओं से उलझ गए। इसके बाद लेखपाल मारकंडेय मणि की तरफ से मारपीट की तहरीर देने के बाद कोतवाली पुलिस ने उपेंद्र गुप्ता सहित छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई। पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज देने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने सहित विभिन्न आरोपों में मुकदमा दर्ज कर लिया है।