फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   rampage between lekhpal and doctor

तुर्कहां सीएचसी में लेखपाल और डॉक्टर में हुई मारपीट, चार घायल

Tue, 25 Aug 2020 06:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
rampage between lekhpal and doctor
तुर्कहां सीएचसी में लेखपाल और डॉक्टर में हुई मारपीट, चार घायल
विज्ञापन

खड्डा। मंगलवार को तुर्कहां सीएचसी परिसर में बाइक खड़ी करने को लेकर लेखपाल और प्रभारी चिकित्साधिकारी में मारपीट हो गई। दोनों घायल हो गए। लेखपाल के समर्थन में कई लेखपाल पहुंच गए तो डॉक्टर की तरफ से भी पूरा स्टॉफ खड़ा हो गया। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को शांत कराया। मौके पर तहसीलदार और नायब तहसीलदार भी पहुंचकर विवाद सुलझाने में जुटे रहे।
तुर्कहां सीएचसी में डॉक्टर के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर मंगलवार को हलका लेखपाल जयप्रकाश सरोज पहुंचे। अस्पताल परिसर में एक पेड़ के नीचे डॉक्टर मरीज देख रहे थे। लेखपाल उनके नजदीक तक बाइक लेकर पहुंच गए। डॉक्टर ने एतराज जताते हुए बाइक दूर ले जाने को कहा, इस पर लेखपाल ने परिचय बताते हुए कोरोना प्रभावित डाक्टर के विषय में जानकारी मांगी। इसके बाद दोनों में कहासुनी और फिर मारपीट हो गई। लेखपाल घायल हो गए। डाक्टर ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस पहुंची और दोनों को शांत कराकर लौट गई। इसी बीच लेखपाल की सूचना पर अन्य लेखपाल पहुंच गए। फिर से कहासुनी और मारपीट हो गई। डॉक्टर को घिरा देखकर अस्पताल का स्टॉफ पहुंच गया और मारपीट होने लगी। मारपीट में चार लो घायल हुए हैं। पुलिस दोबारा पहुंची और विवाद शांत कराया।
विज्ञापन

इसके बाद लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष बृजनारायन सिंह के नेतृत्व में कई लेखपाल पहुंचकर अपने साथी की पिटाई का विरोध करने लगे। तहसीलदार खड्डा डॉ. एसके राय व नायब तहसीलदार रवि यादव भी पहुंच गए। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर मारने-पीटने का आरोप लगाकर कार्रवाई के लिए अड़े रहे। अस्पताल परिसर में पुलिस तैनात कर दी गई है। तहसीलदार का कहना है कि मामले की जानकारी ली जा रही है। कोरोना महामारी में सभी को मिल-जुलकर कार्य करना है। सत्यता के आधार पर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed