फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ramnagar howrah express wil run from today

आज से चलेगी रामनगर-हावड़ा एक्सप्रेस

Thu, 05 Apr 2018 11:24 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Thu, 05 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
ramnagar howrah express wil run from today
train
पडरौना/तमकुहीरोड।   शुक्रवार से कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर एक बार फिर रामनगर-हावड़ा साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा। यह ट्रेन छह अप्रैल से एक जुलाई तक ही रेल मार्ग पर चलेगी। इसके पहले भी ट्रेन को 16 फरवरी से 11 मार्च के बीच चार फेरों के लिए चलाकर बंद कर दिया गया था। इस रूट पर पहले ही छपरा-आनंद बिहार एक्सप्रेस ट्रेन का भी संचालन मंगलवार से शुरू किया जा चुका है।                  
विज्ञापन

कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग के यात्रियों के लिए यह राहत भरी खबर है। पूर्वोत्तर रेलवे शुक्रवार से एक बार फिर रामनगर-हावड़ा ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने जा रही है। यह ट्रेन छह अप्रैल से पहली जुलाई तक चलेगी। शुक्रवार को रामनगर से हावड़ा के लिए और रविवार को हावड़ा से रामनगर के लिए संचालित किया जाएगा। लोगों का कहना है कि क्षेत्र के तमाम लोग रोजी-रोजगार के लिए उत्तराखण्ड आते-जाते है। इस ट्रेन के चलने से किच्छा, पंतनगर, लालकुंआ, रुद्रपुर, काशीपुर जाने वालों को काफी राहत मिलेगी। एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन को लेकर क्षेत्र के लव जायसवाल, राहुल सोनी, विनोद गुप्ता, आदित्य मिश्र, गणेश सोनी, लोकनाथ वर्मा आदि ने ख़ुशी जताई है। स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार तिवारी का कहना है कि इस ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाने से यूपी-बिहार के सीमावर्ती जिलों के यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed