फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Ramkola murder latest news

शादी तय होने पर प्रेमिका की गला दबाकर कर दी हत्या

Sat, 12 Dec 2020 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Ramkola murder latest news
युवती की हत्या की सूचना पर जुटी लोगों की भीड़। - फोटो : KUSHINAGAR
शादी तय होने पर प्रेमिका की गला दबाकर कर दी हत्या
विज्ञापन

- पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या व दलित उत्पीड़न का केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला। परोरहा गांव में शुक्रवार की देर रात घर में अकेले मौजूद 18 वर्षीया युवती की पड़ोसी युवक ने गला दबाकर हत्या कर दी। शव चारपाई पर छोड़कर भाग निकला। गांव में एक शादी में गए परिजन देर रात वापस लौटे तो बेटी का शव देखकर शोर मचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डॉग स्क्वाड टीम के साथ जांच शुरू की। पिता की तहरीर पर पड़ोसी युवक के खिलाफ हत्या और एससी/एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि युवती की शादी तय होने पर युवक ने घटना को अंजाम दिया है।
रामकोला थाना क्षेत्र के परोरहा निवासी लक्ष्मण प्रसाद शुक्रवार की रात गांव में आई एक बरात में पत्नी के साथ गए थे। बेटी सुनीता (18) घर में अकेली थी। लक्ष्मण प्रसाद ने पुलिस को बताया कि देर रात वापस लौटे तो पड़ोसी युवक बिगु उनके घर से निकलकर भाग रहा था। अंदर पहुंचे तो बेटी सुनीता का शव चारपाई पर पड़ा था। लक्ष्मण प्रसाद का कहना है कि बिगू उनकी बेटी पर एक साल से शादी के लिए दबाव डाल रहा था जबकि उन्होंने बेटी की शादी महराजगंज जिले में तय कर दी थी। इसके बाद से ही वह लगातार हत्या की धमकी दे रहा था। शुक्रवार की रात घर में अकेला देखकर उसने बेटी सुनीता की गला दबाकर हत्या कर दी है।
विज्ञापन

घर में युवती की हत्या की सूचना पर रात में ही रामकोला एसओ केपी सिंह अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद डॉग स्क्वाड टीम को भी मौके बुलाया गया। टीम ने रात में ही छानबीन की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ केपी सिंह ने कहा कि मृतका के पिता लक्ष्मण प्रसाद की तहरीर पर पड़ोसी बिगु के खिलाफ हत्या और एससी/एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच सीओ खड्डा शिव स्वरूप कर रहे हैं। प्रेम प्रसंग में हत्या की बात कही जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed