फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ram barat welcome ed in kushinagar

विहिप और आरएसएस ने राम बरात का किया स्वागत

Wed, 04 Dec 2019 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
ram barat welcome ed in kushinagar
श्रीराम जानकी मंदिर कसया में राम बरात में आरती उतारते पुजारी देवनारायण शरण व अन्य लोग। - फोटो : KUSHINAGAR
विहिप और आरएसएस ने राम बरात का किया स्वागत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कसया। विश्व हिंदू परिषद की ओर से बुधवार को जनकपुर से कसया नगर में राम बरात पहुंचने पर पुष्प वर्षा कर जगह-जगह स्वागत किया गया। बारात में राम, सीता और लक्ष्मण की वेषभूषा में चल रहे पात्रों की श्रीराम जानकी मंदिर में पुजारी देवनारायण शरण ने आरती उतारी। यहां 250 बरातियों ने भंडारा में प्रसाद ग्रहण किया। उसके बाद फिर अपने अपने वाहनों से अयोध्या के लिए रवाना हो गए।
बरात का नेतृत्व विहिप के केंद्रीय मंत्री व विश्वधर्म महासभा के संयोजक राजेंद्र सिंह पंकज, अयोध्या के महंत कन्हैया दास और ऋषिकेश के महंत लक्ष्मण दास कर रहे थे। बरातियों का स्वागत आरएसएस के जिला संघ चालक केदारनाथ गुप्त, सह संघ चालक डॉ. चंद्रशेखर सिंह, जिला प्रचारक राजेश, अजीत, विहिप के गोरक्ष प्रांत के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह, विभाग संगठन मंत्री संतोष, सुधीर, दीपक कुमार सिंह, अरविंद बरनवाल, पंकज शर्मा, दिनेश जायसवाल, सुरेंद्र पांडेय, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, दिवाकर रिव, रजनीश जायसवाल आदि ने किया। इसके अलावा गोपालगढ़ तिराहे पर भी लोगों ने बरातियों का स्वागत किया और जलपान कराया।
विज्ञापन

फाजिलनगर में भी हुआ राम बरात का भव्य स्वागत
फाजिलनगर। जनकपुर से आ रही राम बरात का बुधवार को फाजिलनगर बाजार में भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह बरातियों का स्वागत करने के बाद उन्हें जलपान भी कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनकपुर में विवाह संपन्न होने के बाद राम बरात विभिन्न मार्गों से होती हुई बुधवार को फाजिलनगर पहुंची। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने राम, सीता और लक्ष्मण समेत बरात का जोरदार स्वागत किया। बघौचघाट मोड़ पर लोगों ने पुष्पवर्षा की। क्षेत्रीय विधायक गंगा सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राम, सीता और लक्ष्मण का स्वागत किया। आधा घंटा रुकने के बाद बरात आगे बढ़ी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष विनय प्रकाश गौंड़, दिवाकर मणि, रामवृक्ष गिरी, चिरंजीव सिंह, डॉ. कन्हैया शर्मा, मुकुल तिवारी, श्रीनिवास राय आदि शामिल थे।

सलेमगंढ व तमकुहीराज में भी हुआ स्वागत
तमकुहीराज। अयोध्या लौट रही राम बरात का सलेमगढ़ बार्डर पर अमर गुप्ता के नेतृत्व में स्वागत किया गया। गाजीपुर बैरियर के पास बरात में शामिल लोगों को जलपान कराया गया। इस दौरान छोटेलाल गुप्ता, मनोज गुप्ता, रंजीत गुप्ता, विजय गुप्ता, गुड्डूह गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, ज्वाला पटेल, हरीश पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed