फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   rajanikant defeated rajesh

भाजपा के रजनीकांत ने बसपा के राजेश को हराया

Sat, 11 Mar 2017 10:55 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Sat, 11 Mar 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
rajanikant defeated rajesh
राजनी‌ितति - फोटो : santosh verma
कसया।
विज्ञापन

शनिवार को पडरौना के उदित नारायण इंटर कॉलेज परिसर में कुशीनगर विधान सभा सीट के लिए हुई मतगणना में भाजपा के रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने बसपा के राजेश प्रताप राव को लगभग 46 हजार मतों से चुनाव हरा कर यह सीट भाजपा की झोली में डाल दी।                   

कुशीनगर विधान सभा सीट के लिए प्रमुख राजनैतिक दलों के उम्मीदवारों सहित कुल 10 लोग मैदान में थे। शनिवार की सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना में प्रथम चरण से ही भाजपा के रजनीकांत मणि ने बढ़त बनानी शुरू कर दी। अंत तक उनकी बढ़त कायम रही। सपा सरकार के कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी के यहां से उम्मीदवार होने के कारण इस सीट की चर्चा ज्यादा थी। परंतु कैबिनेट मंत्री दूसरे स्थान पर भी अपनी जगह नहीं बना सके। मतदान परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा के रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने 97132 मत, बसपा के  राजेश प्रताप राव ने 49029 मत, सपा के ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने 46369 मत, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के जाकिर अली ने 1764 मत, पीस पार्टी के सतवंत यादव ने 1726 मत, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के विद्यासागर सिंह ने 1358 मत, निर्दलीय सुधाकर पांडेय ने 1085 मत, राधिका देवी ने 1011 मत, अम्बरीष कुुमार श्रीवास्तव ने 964 मत, जन अधिकार पार्टी के मनीष कुमार गुप्ता ने 903 मत प्राप्त किए। 2208 लोगों ने नोटा का बटन दबाया।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed