फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Raised the issue of pay

पांच माह से बकाया वेतन भुगतान का मुद्दा उठाया

Fri, 12 Feb 2021 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Raised the issue of pay
कलेक्ट्रेट पर धरना देते जल निगम संघर्ष समिति के सदस्य। - फोटो : KUSHINAGAR
पांच माह से बकाया वेतन भुगतान का मुद्दा उठाया
विज्ञापन

पडरौना। उत्तर प्रदेश जल निगम संघर्ष समिति से जुड़े अभियंताओं और कर्मचारियों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपकर पांच माह से बकाया वेतन भुगतान की मांग की।
जल निगम के एक्सईएन एवं जिला संयोजक प्रमोद कुमार गौतम की अगुवाई में अभियंता, कर्मचारी एव सेवानिवृत्त कर्मचारी कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्र हुए। इसके बाद डीएम कार्यालय के समक्ष पहुंचकर प्रदर्शन किया। इनकी तीन प्रमुख मांगें थी। अभियंताओं ने कहा कि सितंबर-2020 से अब तक का बकाया पांच माह का वेतन एवं पेंशन का तत्काल भुगतान कराते हुए प्रतिमाह नियमित रूप से वेतन व पेंशन का भुगतान कोषागार से कराया जाए। वर्ष-2016 से बकाया पेंशन संबंधी सभी देयों का तत्काल भुगतान किया जाए तथा भूखमरी के कगार पर पहुंच चुके विभाग के मृतक आश्रित कार्मिकों के परिवार के सदस्य की वर्ष 2018 से अवरुद्ध अनुकंपा नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की जाए। डीएम कार्यालय में ज्ञापन देने के बाद यह लोग पडरौना नगर के उदित नारायण इंटरमीडिएट कॉलेज में पहुंचे, जहां आयोजित रोजगार मेला के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस दौरान सह संयोजक दिनेश चंद्रा, प्रेमनारायण भट्ट, मीडिया प्रभारी नंदकिशोर पाल, सह मीडिया प्रभारी धनंजय वाजपेयी, कोषाध्यक्ष अभिषेक तिवारी सहित जलनिगम के सभी अभियंता और कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed