{"_id":"60d608398ebc3e2d6c644950","slug":"raining-sesion-will-be-in-next-5-days-kushinagar-news-gkp3995015199","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम का पूर्वानुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम का पूर्वानुमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले पांच दिन तक तेज हवा के साथ हो सकती है बारिश
पडरौना (कुशीनगर)। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया में चल रहे जिला स्तरीय कृषि मौसम इकाई परियोजना की तरफ अगले पांच दिनों के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसमें 29 जून तक जिले में तेज हवा के साथ कुछ हिस्सों में तेज बारिश होने की आशंका जताई गई है।
मौसम विशेषज्ञ श्रुति वी सिंह ने बताया कि पूर्वानुमान अवधि के दौरान अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुुमान है। सुबह सापेक्ष आर्दता 91- 95 प्रतिशत और शाम 48-55 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान पूर्वी हवा 10 -15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने की संभावना है। जिले छिटपुट से घने बादल छाए रहने के साथ वर्षा होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस बीच बिजली गिरने का अनुमान है। इसलिए लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहना चाहिए। बिजली गिरने के सूचना तत्काल जानने के लिए लोगों को अपने मोबाइल फोन में दामिनी एप डाउन लोड करना चाहिए।