फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Rain makes the weather pleasant; a drop in temperature recorded.

Kushinagar News: बारिश से मौसम हुआ सुहाना, तापमान में दर्ज की गई गिरावट

Mon, 13 Jul 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 13 Jul 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Rain makes the weather pleasant; a drop in temperature recorded.
रविवार को हुई तेज बारिश से बचने के लिए सुभाष चौक पर छुपे लोग।संवाद
पडरौना। जिले में मौसम ने रविवार को तीन रंग दिखाए। रात भर हुई रिमझिम बारिश के बाद सुबह खिली धूप ने उमस बढ़ा दी, लेकिन शाम को फिर बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया। रुक-रुक कर हो रही बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने के साथ किसानों के चेहरे भी खिल उठे।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब 11 बजे से शुरू हुई बारिश रविवार सुबह करीब पांच बजे तक चलती रही। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक लुढ़क गया। सुबह लोगों ने ठंडी हवा के साथ दिन की शुरुआत की। सुबह नौ बजे बाद बादल छंटे और तेज धूप निकल आई। धूप और नमी की वजह से दोपहर तक उमस बढ़ गई। बाजारों में 12 से तीन बजे तक लोगों की आवाजाही कम रही। अधिकतम तापमान 34 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

शाम 3:30 बजे काले बादल छाए और हल्की हवा के साथ फिर बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक हुई इस बारिश ने पूरे शहर का मौसम बदल दिया। बारिश के बाद लोगों ने घरों की छतों और पार्कों में बैठकर मौसम का लुत्फ उठाया। लगातार हो रही बारिश से धान और सब्जी की फसलों को सीधा फायदा पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेतों में नमी बनी हुई है। विजयपुर के किसान अमरनाथ पांडेय, परशुराम मिश्र ने कहा कि रात और शाम की बारिश से धान की फसल में जान आ गई है। अब 10 दिन तक सिंचाई की जरूरत नहीं पड़ेगी। मौसम भी सुहाना हो गया है।

सड़कों पर भर गया पानी : बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर गया। कई जगहों पर जलभराव और कीचड़ दिखा। शहर के कठकुइया रोड, नौका टोला, राजपूत कॉलोनी में नालियां जाम होने से पानी भर गया। दोपहिया वाहन चालकों को दिक्कत हुई। नगर पालिका की टीम जलभराव वाले क्षेत्रों में सफाई करती रही। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि अगले दो दिन तक इसी तरह बादल छाए रहेंगे। बीच-बीच में हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी। तापमान 32 से 35 डिग्री के बीच रहेगा। कहीं-कहीं तेज बौछारें भी पड़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed