फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   rain

बारिश से सड़कों पर भरा पानी, परेशानी बढ़ी

Wed, 16 Jun 2021 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
rain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। समय पूर्व शुरू हुई मानसून की बारिश से लोगों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। बुधवार को औसत वर्षा 50 मिमी दर्ज की गई। चार दिनों में अभी 200 मिमी वर्षा का अनुमान है। निकासी की बेहतर व्यवस्था न होने से पडरौना के कई मुहल्लों और मार्गों पर पानी भर गया है।
पूर्वांचल में आमतौर पर 15 जून से मानसून सक्रिय होता है। इस वर्ष एक सप्ताह पूर्व ही जिले में मानसून ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार की रात से बूंदाबांदी शुरू हुई, इसके बाद से बारिश का क्रम चल रहा है। लागातार पांचवें दिन बुधवार को भी जारी रही। बुधवार की सुबह से तेज बारिश पूरे दिन होती रही। मौसम विभाग की मानें तो बुधवार को जिले में 50 एमएम बारिश दर्ज की गई। जबकि बीते चार दिनों में औसतन 139 एमएम बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि अभी चार से पांच दिन तक बारिश की संभावना है। बारिश से पडरौना नगर के नौका टोला, छावनी, कठकुइंया रोड, बाइपास रोड, राजपूत कालोनी समेत कई मुहल्लों में सड़कों पर पानी भर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहलादपुर गांव की सड़क धंसी
पटहेरवा। लगातार हो रही बारिश के चलते क्षेत्र के अहलादपुर गांव को हाइवे से जोड़ने वाली मुख्य सड़क का आधा हिस्सा धंस गया है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जैनेंद्र राय, ब्रजेश पांडेय, रहमत अली, अरविंद राय, नासिर अली आदि लोगों ने क्षतिग्रस्त सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है। जेई पीडब्लूडी जितेंद्र यादव ने बताया कि बारिश की वजह से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। बारिश बंद होते ही सड़क पर बने गड्ढे को जल्द ही मरम्मत करवा दिया जाएगा।
हसना टोले की सड़क चलने लायक नहीं
फोटो है।
जटहां बाजार। विशुनपुरा ब्लॉक के मठिया प्रसिद्ध तिवारी गांव के हसना टोले पर जाने वाली सड़क बारिश से बदहाल हो गया है। इससे इस रास्ते पर लोगों का आवागमन कठिन हो गया है।
मठिया प्रसिद्ध तिवारी गांव के हसना टोले पर जाने के लिए पिच सड़क बनी है। यह सड़क भैरोगंज बाजार को जोड़ती है। कुछ महीने पूर्व इस सड़क पर मिट्टी गिरा दी गई थी। गांव के खुश मुहम्मद का कहना है कि सड़क इस समय चलने लायक नहीं है। लोग दूसरे तरफ से आ जा रहे हैं। आरोप है कि इस समस्या से किसी को कोई मतलब नहीं है। ग्राम प्रधान संध्या देवी ने बताया कि अभी खाते का संचालन शुरू नहीं हो सका है। कार्ययोजना में इस सड़क को लिया गया है। खाते का संचालन शुरू होते ही, इस समस्या का समाधान कराया जाएगा।

ओवर फ्लो होकर प्रेमपुर नहर टूटी
टेकुआटार। क्षेत्र के रामबर बुजुर्ग गांव के पास प्रेमपुर नहर बुधवार को ओवर फ्लो होकर टूट गई। सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग के तैनात कर्मचारी मौके पर पहुंचकर उसे मिट्टी डालकर पानी का बहाव रोका गया। यह जानकारी जेई रवि कुमार ने दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed