फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Railways approves Amritsar-Chhapra special train via Tamkuhi Road.

Kushinagar News: रेलवे ने तमकुहीरोड के रास्ते अमृतसर-छपरा स्पेशल ट्रेन को दी मंजूरी

Thu, 15 Oct 2026 02:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Railways approves Amritsar-Chhapra special train via Tamkuhi Road.
19 अक्तूबर से 1 दिसंबर के बीच चलाई जाएगी अमृतसर-छपरा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन

तमकुहीरोड। त्योहारों के मद्देनजर रेलवे ने 04638/04637 अमृतसर-छपरा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को 7 फेरा के लिए हरी झंडी दी है। यह ट्रेन 19 अक्तूबर से 1 दिसंबर के बीच चलाई जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य त्योहारों में यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करना है।

यह स्पेशल ट्रेन प्रत्येक सोमवार को अमृतसर से छपरा के लिए रवाना होगी। वहीं, प्रत्येक मंगलवार को यह छपरा से अमृतसर के लिए चलेगी। अमृतसर से यह ट्रेन 19:40 बजे चलकर 20:45 बजे छपरा पहुंचेगी। वापसी में छपरा से 20:15 बजे चलकर 02:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन ब्यास, फगवाड़ा, जालंधर सिटी, अंबाला कैंट, सहारनपुर और मुरादाबाद जैसे कई औद्योगिक नगरों से गुजरेगी। इसके साथ ही यह गोरखपुर, कप्तानगंज, पड़रौना, तमकुहीरोड और थावे स्टेशनों पर भी रुकेगी।
विज्ञापन

कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर यह तीसरी स्पेशल ट्रेन है। इससे पहले लालकुआं-कोलकाता और छपरा-आनंद विहार टर्मिनल दो साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेनों को मंजूरी मिल चुकी है। इन दोनों स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी लगातार जारी है। रेल प्रशासन सभी रूट पर स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ाने में जुटा हुआ है। क्षेत्र के लोगों ने इस नई ट्रेन के संचालन का स्वागत किया है। अशोक सिंह पटेल, ओमप्रकाश वर्मा, जनार्दन मिश्र और हरेंद्र यादव ने बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैकड़ों लोग औद्योगिक नगरों में रोजी-रोटी कमाने के लिए रहते हैं। त्योहारों के दौरान उन्हें अपने घर लौटना होता है। इस ट्रेन के चलने से ऐसे लोगों को यात्रा में काफी सहूलियत मिलेगी। तमकुहीरोड के स्टेशन अधीक्षक हबीबुल्लाह अहमद ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए त्योहारों के मद्देनजर अमृतसर-छपरा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को 7 फेरा के लिए चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed