फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   railway's sevice held for five hours

पटरी मरम्मत के चलते पांच घंटे तक ठप रहा रेल यातायात

Sun, 01 Dec 2019 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
railway's sevice held for five hours
खड्डा रेलवे स्टेशन पर खड़ी हॉली डे स्पेशल ट्रेन। - फोटो : KUSHINAGAR
पटरी मरम्मत के चलते पांच घंटे तक ठप रहा रेल यातायात
विज्ञापन

सत्याग्रह एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
खड्डा। गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर खड्डा-पनियहवा और बिहार के वाल्मीकिनगर रोड स्टेशनों के बीच चल रहे पटरी मरम्मत कार्य के चलते रविवार को लगभग पांच घंटे तक ट्रेनों का आवागमन ठप रहा। इसके चलते सत्याग्रह एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ। इस बीच यात्री जगह-जगह परेशान रहे। हॉलिडे स्पेशल के यात्रियों ने हंगामा भी किया। ्र
इस रेल खंड पर इन दिनों रेल पटरी के क्षमता विस्तार का कार्य चल रहा है। इसके चलते अक्सर मेगा ब्लॉक करके आवागमन रोका जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को भी सुबह खड्डा-पनियहवा रेलवे स्टेशन के बीच 8 बजकर 55 मिनट से दिन के 11 बजकर 55 मिनट तक ब्लॉक किया गया था। इसके अलावा बिहार क्षेत्र में वाल्मीकि नगर रोड स्टेशन के पास भी कार्य के चलते दोपहर दो बजे तक आवागमन रोका गया था। इसके चलते रक्सौल से दिल्ली जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस संख्या 15273 व दिल्ली से रक्सौल जाने वाली 15274, गोरखपुर से नरकटियागंज जाने वाली सवारी गाड़ी संख्या 55072, मुजफ्फरपुर से बांद्रा जाने वाली बांद्रा एक्सप्रेस 19040, नरकटियागंज से गोरखपुर जाने वाली सवारी गाड़ी 55073 व गांधीधाम से भागलपुर जाने वाली हालिडे स्पेशल ट्रेन 09451 सहित कइ गाड़ियों का आवागमन प्रभावित हुआ। हॉलिडे स्पेशल को खड्डा में रोके जाने पर यात्रियों ने कुछ देर के लिए हंगामा किया। जिन्हें समझा बुझाकर शांत कराया गया।
विज्ञापन

ट्रेनों के आवागमन में व्यवधान के चलते यात्रियों को काफी दिक्कत हुई। स्टेशन मास्टर खड्डा अनुप कुमार ने बताया कि पटरी बदलने व अन्य वजह से सुबह 8.55 से दोपहर दो बजे तक आवागमन रोका गया था। इसके बाद ट्रेनों को चलाया गया। जगह जगह ट्रेनों के रूके होने के चलते जाम की स्थिति हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
राकेश कुमार गौंड़ ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed