{"_id":"616f0f8eb4ed215b2b4abd54","slug":"railly-kushinagar-news-gkp4134862153","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकालकर संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकालकर संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैली निकालकर संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया
विशेष संचारी रोग एवं दस्तक अभियान का तृतीय चरण शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिला मुख्यालय से रैली निकालकर मंगलवार को विशेष संचारी रोग एवं दस्तक अभियान के तृतीय चरण का शुभारंभ हुआ। परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने रैली के माध्यम से लोगों को संचारी रोगों के बारे में जागरूक किया। रैली को सीएमओ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने कहा कि संचारी रोग से बचाव के लिए लोगों को अपने आस-पास के स्थानों को साफ रखनी चाहिए। भोजन में हमेशा ताजा भोज्य पदार्थों और पोषक तत्व लेना चाहिए। पानी को गर्म कर उसे पीएं और शौच के लिए शौचालय का प्रयोग करना चाहिए। इसके अलावा मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें। इस दौरान नेबुआ नौरंगिया के बीईओ अजय कुमार तिवारी, जिला समंवयक समेकित शिक्षा बलवंत बहादुर, सहायक मलेरिया अधिकारी अनिल चौरसिया, द्रौपदी सिंह, इंद्रजीत मणि त्रिपाठी, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।