फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Pucca bridge construction struggle committee formed

पक्का पुल निर्माण संघर्ष समिति बनाई गई

Mon, 17 Aug 2020 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Pucca bridge construction struggle committee formed
पक्का पुल निर्माण संघर्ष समिति बनाई गई
विज्ञापन

मथौली बाजार। हाटा तहसील के गांव सिकटिया स्थित छोटी गंडक नदी के लक्ष्मीपुर बनटोलवा घाट पर पक्का पुल निर्माण की मांग को लेकर लोग आंदोलन की तैयारी में हैं। सोमवार को लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बनटोलवा घाट पर बैठक की जिसमें पुल निर्माण के लिए पक्का पुल बनाओ निर्माण संघर्ष समिति का गठन किया गया।

गांव के लोगों ने पक्का पुल निर्माण संघर्ष समिति का गठन करते हुए बड़हरा लक्ष्मीपुर निवासी भरत राव को अध्यक्ष, प्रधान प्रतिनिधि सिकटिया के अशोक कुमार सिंह को संयोजक, दयानंद राव को उपाध्यक्ष, सत्यानंद मिश्र को सचिव, श्रीराम विश्वकर्मा को संयुक्त सचिव, व्यास पटेल को सूचनामंत्री, अशोक कुमार मिश्र को मीडिया प्रभारी, चंद्रेश चौधरी को कोषाध्यक्ष और यमुना सागर सिंह को आय व्यय निरीक्षक मनोनीत किया। लोगों का कहना है कि सिकटिया, बरवापट्टी, बारी टोला, गड़ेरीपट्टी, रसूलपुर, बनटोलवा, गजहड़िया, कौआटार आदि गांवों के किसानों को अपने खेतों से फसल लाने में भी दिक्कत होती है। गन्ना ढुलाई के लिए यहां रामकोला पंजाब चीनी मिल की तरफ से लकड़ी का पुल बनाया जाता रहा है। सरकार द्वारा पीपा पुल भी दो-तीन वर्षों तक लगाया गया था। किंतु पक्का पुल के अभाव में यहां के किसानों को 15 से 20 किमी अधिक दूरी तय करनी पड़ती है। बड़हरा लक्ष्मीपुर, सिधावे, अंजही, बनकटा, बरठा, बेलवनिया आदि गांवों के लोगों को ब्लाक मुख्यालय मोतीचक आने जाने में भी अधिक दूरी तय करनी पड़ती है। संघर्ष समिति के लोगों ने इस घाट पर पक्का पुल के लिए डीएम, सांसद एवं कुशीनगर, हाटा व रामकोला विधायक को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed