{"_id":"6150ac8d8ebc3efd5c0f1f87","slug":"public-awareness-rally-held-in-padrauna-kushinagar-news-gkp4107237107","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाभिमान मोर्चा की जन चेतना रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाभिमान मोर्चा की जन चेतना रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना में निकली जनचेतना रैली
कलेक्ट्रेट के पास बैठक कर मांगों को लेकर भरी हुंकार
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। राष्ट्रीय सैंथवार-मल्ल स्वाभिमान मोर्चा की तरफ से समाज के लोगों ने रविवार को जनचेतना रैली निकाली गई। इसमें मूल नाम से आरक्षण देने की मांग और समाज के लोगों को अपने अधिकार के प्रति जागरूक किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट के पास बैठक कर समाज के मांगों को पूरा करने के लिए हुंकार भरी।
रविवार की सुबह रामकोला रोड स्थित न्यू सनराइज एकेडमी परिसर से समाज के लोगों ने मूल नाम से आरक्षण की मांग को लेकर हुंकार भरी। समाज से जुड़े लोगों ने एकजुटता का आह्वान करते हुए बाइक रैली निकाली। इसमें समाज से जुड़े सैंथवाल-मल्ल के मूल नाम से आरक्षण की मांग कर रहे थे। बाइक रैली का नेतृत्व कर रहे अनूप सिंह ने कहा कि सैंथवार-मल्ल समाज का न सिर्फ युवा बल्कि प्रौढ़ व बुजुर्ग भी जाग चुका है। रैली में विधान परिषद सदस्य रामअवध यादव को मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। जन चेतना रैली बावली चैक, रामकोला रोड, सुभाष चैक, कोतवाली, तिलक चैक, दरबार रोड, अंबे चैक, रेलवे स्टेशन, कठकुइयां मोड, छावनी, रवींद्र नगर तक पहुंची। इसके बाद कलेक्ट्रेट के पास बैठक कर मांगों के लिए लड़ाई और तेज करने के संकल्प लिया। इस दौरान मनोज सिंह, अनिल सिंह, उपेंद्र सिंह, रजनीश सिंह जनवार, अनिल सिंह, शेषनाथ सिंह, जय प्रकाश मल्ल, राजू मल्ल, रत्नेश सिंह, राजेश मल्ल, ईश्वर सिंह, रविंद्र सिंह, नवल किशोर सिंह आदि मौजूद रहे।