{"_id":"699e16254a36713b9f03042e","slug":"providing-quality-education-is-the-priority-of-the-government-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-155363-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता
Wed, 25 Feb 2026 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। बीआरसी परिसर में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें आए ग्राम प्रधान, एसएमसी अध्यक्ष और प्रधानाध्यापकों को शिक्षा के गुणात्मक सुधार के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी देने के अलावा छात्र नामांकन बढ़ाने, निपुण लक्ष्य की प्राप्ति और विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करने समेत अन्य कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। बच्चे ही देश का भविष्य हैं, इसलिए उनकी बुनियादी शिक्षा मजबूत होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों, ग्राम प्रधानों एवं एसएमसी अध्यक्षों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया, ताकि विद्यालयों में नामांकन बढ़े। कार्यक्रम को नगर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र नारायण पांडेय ने किया।
इस दौरान जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत मणि त्रिपाठी, राष्ट्रीय शैक्षिक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप पांडेय, प्रवीण पांडेय, कुंजेश्वर सिंह, अमरदीप शुक्ल, सुनील दुबे, विजय तिवारी, राकेश पांडेय, राकेश यादव, आकाश सिंह, नित्यानंद मिश्र, संजय सिंह, तारकेश्वर शुक्ल, दुर्गेश त्रिपाठी, देवेंद्र मिश्र, आनंद सिंह, आलोक श्रीवास्तव, शिवकुमार पांडेय, शरद गुप्त, अतीश राय, उमाशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।