{"_id":"611fd8898ebc3e7a0c017e2a","slug":"protest-continues-over-road-construction-kushinagar-news-gkp4061890194","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण को लेकर सातवें दिन भी धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण को लेकर सातवें दिन भी धरना जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क निर्माण को लेकर धरना जारी
भुलिया बाजार में सातवें दिन चल रहा धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। क्षेत्र के भुलिया बाजार में तमकुहीराज-अहिरौलीदान सड़क निर्माण की मांग को लेकर चल रहा धरना शुक्रवार को सातवें दिन भी जारी रहा। धरना दे रहे लोगों ने चेताया कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
धरने की अगुवाई कर रहे मोहन तिवारी ने कहा कि तमकुहीराज-अहिरौलीदान सड़क निर्माण को लेकर बीते सात दिनों से धरना चल रहा है। लेकिन अभी तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारियों धरना स्थल पर नहीं पहुंचे हैं। इससे आंदोलनकारियों में नाराजगी है। बृहस्पतिवार की रात में आंदोलनकारियों ने कैंडल मार्च निकाल कर विरोध जताया। इसी बीच मोहन तिवारी की सेहत खराब हो गई है। सूचना पर पहुंचे सीएचसी के चिकित्सकों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने का सुझाव दिया, लेकिन वे मनाने को तैयार नहीं हैं।