{"_id":"62ae218f8164d41f61225805","slug":"protest-against-power-cut-kushinagar-news-gkp4407935112","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन
पटेरा बुजुर्ग गांव के चण्डी चौराहे पर प्रदर्शन करते उपभोक्ता।
- फोटो : KUSHINAGAR
बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन
पिपरा बाजार। क्षेत्र के पटेरा चौराहा पर शुक्रवार को लोगों ने बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन किया। लोगों ने चेताया कि यदि शीघ्र बिजली आपूर्ति व्यवस्था ठीक नहीं कराई गई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
प्रदर्शन में शामिल पटेरा खुर्द, पटेरा बुजुर्ग, दुबौली, सरपतही, मुसहर टोली, पटेरा चौराहा आदि गांव के महंथ, हीरालाल, समसुद्दीन, जितेंद्र, राजू, आफताब आलम आदि ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल है। विद्युत उपकेंद्र के अधिकारियों की मनमानी के चलते हो रही बिजली कटौती से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
लोगों ने आरोप लगाया कि बीते दो सप्ताह से 18 घंटे के स्थान पर सात से आठ घंटे ही बिजली मिल रही है। इस कटौती से लोग परेशान हो रहे हैं। संबंधित अधिकारी कर्मचारियों से शिकायत करने के बाद भी सिर्फ आश्वासन मिल रहा है। नाराज लोगों ने चेताया कि यदि शीघ्र बिजली व्यवस्था नहीं सुधरी तो मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।