फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   protest against agnipath yojna

अग्निपथ योजना के विरोध में निकाला जुलूस

Mon, 27 Jun 2022 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
protest against agnipath yojna
सेवरही में पूर्व विधायक की अगुवाई में अग्निपथ योजना के विरोध में जुलूस निकालते कांग्रेसी।संवाद? - फोटो : KUSHINAGAR
अग्निपथ योजना के विरोध में निकाला जुलूस
विज्ञापन

- सेना के पराक्रम और युवाओं के भविष्य पर कुठाराघात है योजना : लल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सेवरही कस्बा में जुलूस निकाला। इसमें युवाओं के हित में अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग की गई। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू ने कहा कि अग्निपथ योजना सेना के पराक्रम और युवाओं के भविष्य पर कुठाराघात है। यह राष्ट्र हित में नहीं है।
इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तख्तियों के साथ कस्बा के जानकीनगर, स्वर्णनगर, जवाहर नगर, आजाद चौक, सीसी रोड, शास्त्रीनगर, पुरानी पुलिस चौकी चौराहा, मालगोदाम चौक, पश्चिमी रेलवे ढाला, रेलवे स्टेशन के रैक प्वाइंट के रास्ते जुलूस निकालाकर अग्निपथ योजना का विरोध किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस योजना से युवाओं का मनोबल टूट जाएगा। चार साल में ही रिटायर होकर कारपोरेट घरानों के चौकीदार बनने के लिए विवश हो जाएंगे। यह योजना युवाओं के हित में नही बल्कि केंद्र सरकार अपने पूंजीपति मित्रों के हित के लिए लाई है।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. प्रभु गुप्ता, बृजकिशोर साहनी, अमित कुमार बंटी, मुर्तुजा अली, संजय कुशवाहा, अनिल पटेल, शर्मा यादव, शहाबुद्दीन अंसारी, सचिन वर्मा, अशोक पटेल, आलोक जायसवाल, रेयाज हाशमी, ललन सिंह पटेल, ओमप्रकाश कुशवाहा, झिनकू सिंह, रामायन कुशवाहा, अमित सिंह, लालजी खरवार, कश्मीरी लाल गुप्ता, सुमित रौनियार, अशोक रौनियार, जेबी सिंह, एजाज अहमद, रामजी मद्धेशिया, वीरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed