{"_id":"6106e6488ebc3e83e70516ff","slug":"promote-handicaped-boys-sood-kushinagar-news-gkp404063199","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन जुड़कर अभिनेता सोनू सूद ने किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन जुड़कर अभिनेता सोनू सूद ने किया एलान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेलकूद में रुचि रखने वाले दिव्यांग बच्चों को दिया जाएगा प्रोत्साहन
पडरौना (कुशीनगर)। स्पेशल ओलंपिक भारत उत्तर प्रदेश की तरफ से आयोजित वर्चुअल मीटिंग में जुड़कर फिल्म अभिनेता और समाजसेवी सोनू सूद नेे करीब पांच सौ लोगों के साथ बात की। उन्होंने खेलकूद में रुचि रखने वाले दिव्यांग बच्चों को प्रोत्साहित करने का एलान किया।
इस वर्चुअल मीटिंग में जिले के खेलकूद शिक्षक अनिल कुमार मिश्र ने भी अपनी बातें रखीं। स्पेशल ओलंपिक उत्तर प्रदेश के चेयरमैन अमिताभ मिश्र और स्पोर्ट्स डायरेक्टर गोपाल मेहता ने देश के कई स्पोर्ट्स खिलाड़ियों एवं स्पोर्ट्स शिक्षकों को जूम ऐप के माध्यम से रुबरु कराया। कुशीनगर के स्पोर्ट्स शिक्षक अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि सोनू सूद एक अच्छे अभिनेता के साथ समाजसेवी भी हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से खेलकूद में रुचि रखने वाले दिव्यांग बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें सहायता प्रदान कर मुख्य धारा से जोड़े जाने के बारे में चर्चा की गई। सोनू सूद ने कुशीनगर जनपद के बारे में पूछा कि वहां के दिव्यांग बच्चों में खेलकूद का कैसा माहौल है। इस पर उन्हें बताया गया कि यहां के बच्चों को उचित सुविधा मिल जाए तो प्रदेश और देश स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर सकते है। यह जिला प्रदेश के अंतिम छोर पर है और यहां खेल से संबंधित सुविधाओं का अभाव है। इस पर सोनू सूद ने आश्वासन देते हुए कहा कि तैयारी कीजिए, जल्द ही विचार किया जाएगा।
इस वर्चुअल मीटिंग में स्पोर्ट्स डायरेक्ट इस्टर्न जोन स्पेशल ओलंपिक भारत उत्तर प्रदेश सीमा शर्मा, एजाज अहमद, कृष्णा शर्मा, अरुण कुमार सिंह, सत्यनारायण प्रसाद सहित अन्य लोग शामिल थे।