फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   programm will be conduct in many school

माध्यमिक स्कूलों में आयोजित होंगे जागरुकता कार्यक्रम

Sun, 17 Apr 2022 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
programm will be conduct in many school
माध्यमिक स्कूलों में आयोजित होंगे जागरुकता कार्यक्रम
विज्ञापन

- 18 से 24 अप्रैल तक चलेगा अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले के सभी माध्यमिक स्कूलों में सोमवार से जागरुकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें जागरूकता रैली, गोष्ठी समेत अन्य कार्यक्रम आयोजित कर सड़क सुरक्षा नियम और संचारी रोग से बचाव की जानकारी दी जाएगी।
बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद माध्यमिक स्कूल के कक्षाओं में नामांकन समेत अन्य कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। अप्रैल से सितंबर तक का समय जल जनित बीमारियां फैलने की आशंका रहती है। इसको देखते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से माध्यमिक विद्यालयों में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा 18 से 24 अप्रैल तक सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरुकता रैली समेत अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

इस संबंध में डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने कहा कि सभी माध्यमिक विद्यालयों में सड़क सुरक्षा सप्ताह और संचारी रोग नियंत्रण के लिए विविध जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश मिला है। इसके लिए जिले के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर निर्देश दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed