{"_id":"6a70f5203e08c1f42c0519b4","slug":"process-of-bridge-construction-over-narayani-river-accelerated-kushinagar-news-c-205-1-ksh1019-165015-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नारायणी नदी पर पुल निर्माण की प्रक्रिया तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नारायणी नदी पर पुल निर्माण की प्रक्रिया तेज
Tue, 04 Aug 2026 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
भैसहा घाट पहुची नावार्ड की टीम ।
खड्डा। गंडक (नारायणी) नदी पर भैसहा घाट के पास करीब 4.5 किमी लंबा पक्का पुल निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। सोमवार को राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की टीम ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। टीम के सदस्यों का दावा है कि सब कुछ ठीक रहा, तो सितंबर में टेंडर और अक्तूबर में शिलान्यास हो जाएगा। पुल बन जाने से कुशीनगर के अलावा पश्चिमी चंपारण, महराजगंज जिले के लोगों को सहूलियत होगी और कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी।
खड्डा ब्लॉक की तीस हजार से अधिक की आबादी नारायणी नदी उस पार बसी है। वहां पीपा पुल, नाव या पश्चिमी चंपारण जिले के जंगल के बीच से सोहगीबरवा होते हुए जाना पड़ता है। सुरक्षा के नाम पर खड्डा थाने की एक शिवपुर पुलिस चौकी है। विधायक विवेकानंद पांडेय ने बताया कि महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए वित्तीय सहायता नाबार्ड की ओर से उपलब्ध कराई जानी है। नाबार्ड की टीम निरीक्षण के बाद निर्माण प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है।
चार अगस्त 2024 को जनसभा के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस पुल की घोषणा की थी। इसके बाद तकनीकी, भौगोलिक और आर्थिक सर्वेक्षण सहित विभिन्न औपचारिकताएं पूरी की गईं कैबिनेट में परियोजना को मंजूरी मिल चुकी है। हाल ही में सीएम ने गोरखपुर में एक कार्यक्रम के दौरान इस परियोजना पर करीब एक हजार करोड़ रुपये खर्च होने की बात भी कही थी। पुल के निर्माण से गंडक नदी के उस पार बसे खड्डा क्षेत्र और महाराजगंज के सिसवा क्षेत्र के लगभग 60 हजार लोगों समेत एक लाख से ज्यादा लोगों काे सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। साथ ही बाढ़ के दौरान होने वाली परेशानी और आवागमन की बाधाएं भी काफी हद तक समाप्त हो जाएंगी।
विज्ञापन
-
सीएम योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल इस पुल के निर्माण के लिए शासन स्तर पर तेजी से कार्रवाई चल रही है। नाबार्ड की टीम ने स्थलीय का निरीक्षण किया है। उम्मीद है कि 15 सितंबर के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सब कुछ तय समय पर रहा, तो अक्तूबर में शिलान्यास कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। यह पुल क्षेत्र के विकास और लोगों की सुविधाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा। -विवेकानंद पांडेय,विधायक खड्डा