फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   problam of water collect

रेलवे लाइन के अंडर पास हुए जलभराव से परेशानी

Fri, 29 Oct 2021 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
problam of water collect
रेलवे लाइन के अंडर पास हुए जलभराव से परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दुदही। क्षेत्र के चाफ रेलवे स्टेशन परिसर में आस-पास गांव के लोगों ने बैठक की। इसमें थावे-कप्तानगंज रेल मार्ग के चाफ रेलवे स्टेशन के पश्चिमी ढाला के पास बने अंडर पास में हुए जलभराव पर नाराजगी जताई। इसके बाद लोगों ने अंडर पास में एकत्र बारिश के पानी में खड़े होकर चेताया कि यदि शीघ्र जलनिकासी की व्यवस्था नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
कांग्रेस नेता मनोज सिंह ने कहा कि चाफ रेलवे स्टेशन के पश्चिमी ढाले के पास स्थित समपार फाटक था, जिससे चाफ, दुबौली, जंगल लाला छपरा, शाहपुर उचकी पट्टी, शाहपुर खलवा पट्टी, बतरौली धुरखड़वा, चंपा पुर, मटहरवा आदि गांव के लोग-आते जाते थे। इस समपार फाटक पर कई बार हुए हादसे को देखते हुए रेल प्रशासन ने अंडर पास का निर्माण कराया, लेकिन हर बरसात में इसमें करीब पांच से छह फीट पानी एकत्र हो जाता है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। लोगों ने चेताया कि यदि दो सप्ताह के भीतर अंडर पास पुलिस से जलनिकासी की व्यवस्था नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान हरिओम मद्धेशिया, राजेश कुशवाहा, बिंदु कुशवाहा, रामप्रवेश कुशवाहा, जितेंद्र, फैसल अली, जब्बार अली, विक्रम आर्य, संदीप कुशवाहा, धनन्जय, मृत्युंजय पांडेय, रिपुंजय पांडेय, भगवान, कन्हैया वर्मा, सोनू, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed