फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   prized liquor smugler arrested

25 हजार का इनामी शराब तस्कर गिरफ्तार

Tue, 20 Aug 2019 06:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 06:36 PM IST
विज्ञापन
prized liquor smugler arrested
25 हजार का इनामी शराब तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

पूर्व एसओ कसया पर बगैर कार्रवाई के छोड़ देने का लगा था आरोप
विवेचना से प्रकाश में आने पर पुलिस ने मनीष को बनाया था आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
कसया(कुशीनगर)। मंगलवार को कसया पुलिस ने 25 हजार के इनामी शराब तस्कर मनीष सिंह को हेतिमपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गोरखपुर, लखनऊ समेत कई शहरों में पूर्व में दबिश दे चुकी है। अब उसके पकड़े जाने से पुलिस ने राहत की सांस ली है।

बस स्टेशन कसया से 22 जुलाई को सीओ तमकुहीराज ने स्वाट टीम के साथ घेरेबंदी कर पूर्व एसओ कसया सुनील राय की भाभी की गाड़ी से अवैध शराब बरामद की थी और शराब तस्कर मनीष सिंह को पकड़ कर पूछताछ के लिए कसया पुलिस को सौंप दिया था। बगैर जांच पड़ताल और कार्रवाई के ही पूर्व एसओ ने मनीष सिंह को छोड़ दिया था। आईजी जेएन सिंह ने एएसपी गौरव वंशवाल से जांच कराई तो पूर्व एसओ दोषी पाए गए। विवेचना के दौरान मनीष सिंह को आरोपी बनाया गया। पूर्व एसओ सुनील राय पर भी मुकदमा दर्ज होने के साथ उनको निलंबित कर दिया गया। घटना के बाद से ही मनीष सिंह फरार चल रहा था। एसओ ज्ञानेंद्र राय ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। मंगलवार को सूचना के आधार पर हेतिमपुर के पास से इनामी शराब तस्कर मनीष को गिरफ्तार किया गया। एसओ ने बताया कि मनीष सिंह मूलत: बिहार के सिवान जिले के जीवीनगर करवारा क्षेत्र के काला डुमरा का निवासी है। फिलहाल गोरखपुर स्टेशन के निकट हाइडिल कॉलोनी में रहता था। पूर्व में गोरखपुर कैंट पुलिस ने इसे चोरी की गाड़ी के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पूछताछ में उसने अवैध शराब के धंधे में संलिप्त होने की जानकारी दी है। इसके साथ कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी है। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed