फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   prized accused arrested

दस हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Sat, 24 Aug 2019 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
prized accused arrested
दस हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खड्डा। गोरखपुर, नरकटियागंज और देवरिया रेल रूट पर गंभीर रेल अपराध को अंजाम देने वाले एवं गैंगेस्टर एक्ट में दो साल से फरार दस हजार के इनामी बदमाश को जीआरपी पनियहवा ने गिरफ्तार कर लिया। उसे बंगाल से गिरफ्तार किया गया है। जीआरपी से मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेनों में चोरी सहित मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला शातिर बदमाश वशी अहमद पुत्र अब्दुल गफूर निवासी पुराना किला टाउन सीवान (बिहार) पर गोरखपुर जीआरपी परिक्षेत्र में कई मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2017 में देवरिया जीआरपी ने इसके ऊपर यूपी गैंगेस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। तभी से यह फरार चल रहा था। जीआरपी गोरखपुर एसपी ने इसके ऊपर दस हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था।
जीआरपी गोरखपुर की एसपी पुष्पांजलि ने इसे गिरफ्तार करने का जिम्मा पनियहवा चौकी प्रभारी उपेंद्र श्रीवास्तव को सौंपा था। जीआरपी टीम सर्विलांस व अन्य स्रोतों की मदद से वशी अहमद को ढूंढती हुई पश्चिमी बंगाल के वर्दमान जिला के थाना कुल्टी क्षेत्र में पहुंची। कुल्टी थाना व जीआरपी चौकी सीतारामपुर से संपर्क कर उनके सहयोग से चचेरे भाई के पास से वशी अहमद को गिरफ्तार कर लिया। वहां से लाकर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

इसकी जानकारी शनिवार को पनियहवा में देते हुए चौकी प्रभारी उपेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि दस हजार के इनामी अपराधी वशी अहमद को बंगाल से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed