फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Princes boycott of meeting

प्रधानों ने बैठक का किया बहिष्कार

Wed, 15 Nov 2017 11:35 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Wed, 15 Nov 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
Princes boycott of meeting
ज्ञापन देते प्रधान। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
मथौली बाजार। बुधवार को मोतीचक क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लाक सभागार में हुई। इसमें सदस्यों ने अफसरों व कर्मचारियों पर मनमानी का आरोप लगाया। बैठक के दौरान ही प्रधानों के एक समूह ने बोलने का अवसर नहीं देने का आरोप लगाते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया। इस गुट ने ब्लाक परिसर में अलग से बैठक की। इसके बाद बीडीओ को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए रामकोला विधायक रामानंद बौद्घ ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सभी ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मिलकर प्रयास करना होगा। बैठक में मौजूद सदस्यों ने शौचालय निर्माण में बालू की कमी का मामला उठाया। संजय सिंह मुन्ना ने सुझाव दिया कि गांवों में कैंप लगाकर विधवा, वृद्घा व विकलांग पेंशन के लाभार्थी का चयन किया जाए। सतेन्द्र दूबे ने नि:शुल्क बोरिंग योजना में मिलने वाले पाइप को घटिया किस्म का बताते हुए जांच की मांग की। अभय मणि त्रिपाठी ने भलुहा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के आवंटन में गड़बड़ी का आरोप लगाया। संजय पांङेय ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत सचिव गांव में कम ही जाते हैं।
विज्ञापन


आवास पर बैठे बैठे ही विकास कार्य की मॉनीटरिंग करते हैं। अखिलेश दास गुप्ता ने क्रय केंद्रों पर धान की खरीद शुरू नहीं होने का मामला उठाया। पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रदीप सिंह ने विकास कार्यों में मनमानी का आरोप लगाया। बीडीओ कार्तिकेय मिश्र ने क्षेत्र पंचायत की तरफ से कराए जा रहे कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी दी।बैठक की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख मुरली देवी तथा संचालन यशवंत सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि महातम प्रसाद, प्रेमचंद सिंह, विजय साहनी, आकाश सिंह, अभय प्रताप सिंह, जवाहर लाल गौतम, अशोक कुमार सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष यशवंत राव, राकेश पांडेय, एडीओ पंचायत देवेंद्र प्रसाद, हरेंदर सिंह, छट्ठू यादव आदि मैजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed